spot_img

बिहार में लूट, बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहे जीजा-साला पर अपराधियों ने बोला हमला, एक को मारी गोली, दूसरे को टांगी से काटा, कैश लूटे, चल दिए, दोनों की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

नवादा जिले के रूपौ थाना इलाके में दो युवकों के साथ लूटपाट की बड़ी वारदात हुई है। वहीं, अपराधियों की लूट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी गई, जबकि दूसरे को टांगी से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। दोनों घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा से वर्धमान मेडिकल कॉलेज पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घटना रूपौ थाने के जैला गांव के बीच सड़क मार्ग पर हुई।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक जैला गांव निवासी भुनेश्वर राय का पुत्र पंकज यादव अपने रिश्ते के जीजा मुकेश कुमार के साथ दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक रूपौ से रुपये की निकासी कर बाइक से गांव लौट रहे थे।

- Advertisement -

रास्ते में घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने रास्ता रोक कर दोनों के पास रहे रुपये लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर पंकज को गोली मार दी गई। वहीं, मुकेश पर टांगी से जानलेवा हमला किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। लूटी गई रकम 1 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

- Advertisement -

इस बीच रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर दोनों बेहोश पड़े युवकों पर पड़ी। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी और दोनों को इलाज के लिए रोह पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दोनों को सदर अस्पताल नवादा भेजा गया। सदर अस्पताल से दोनों को वर्धमान मेडिकल कॉलेज पावापुरी रेफर किया गया है।

घटना में गांव के ही लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है। बताया गया कि गांव में कुछ दिनों पूर्व झगड़ा हुआ था। तब पंचायत भी बैठा था। लेकिन, विवाद का हल नहीं निकल सका था। ताजा घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia