back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

मेडिकल एजेंसी के कर्मी से स्कार्पियो सवार अपराधियों ने लूटे 1.5 लाख कैश

spot_img
- Advertisement -

सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां स्कार्पियो सवार अपराधियों ने मेडिकल एजेंसी लक्ष्मी मेडिकल एजेंसी बनगांव रोड सहरसा के कर्मी जितेंद्र कुमार सुपौल से डेढ़ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। वारदात बिहरा थाना के बिहरा-दौरमा-अगुवानपुर रोड का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बेखोफ अपराधियों ने शनिवार की देर शाम हथियार का भय दिखाकर मेडिकल एजेंसी कर्मी से डेढ़ लाख नगदी लूट ली।  लक्ष्मी मेडिकल एजेंसी बनगांव रोड सहरसा के कर्मी जितेंद्र कुमार सुपौल सिमराही बाजार में दवा देकर कलेक्शन लेकर चार पहिया वाहन से सहरसा आ रहा था।

- Advertisement -

बिहरा से दौरामा होते सहरसा जाने वाली रोड में मिश्र टोला के पास जैसी ही पहुंचा पीछे से उजला रंग के स्कार्पियो पर सवार चार बदमाशो ने ओवरटेक कर रोक लिया और हथियार सटाकर डेढ़ लाख नगदी लूट लिया।

- Advertisement -

अपराधी स्कारिपो में सवार होकर आगे अगुवानपुर सहरसा की तरफ भाग गया। इस घटना की जानकारी पीड़ित कर्मी द्वारा बिहरा पुलिस को दी।मौके पर पुलिस पहुंचकर कर्मी से जानकारी लेकर गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी मिली है।पुलिस छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sarhul 2026: प्रकृति के अनुपम पर्व सरहुल का आध्यात्मिक महत्व और तैयारी

Sarhul 2026: वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही प्रकृति का अनुपम पर्व सरहुल,...

2026 Kia Carens Clavis: भारतीय परिवारों की नई पसंद!

Kia Carens Clavis: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाली किआ कैरेन्स अब एक नए,...

युजवेंद्र चहल का बड़ा फैसला: आईपीएल 2026 से पहले शराब को कहा अलविदा, फिटनेस पर दिया जोर

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट में अपने कमाल की लेग-स्पिन से विरोधियों के होश उड़ाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें