spot_img

बाबा मटेश्वरधाम : खुदाई में मिली मां सरस्वती और भगवान सूर्य की प्रतिमा, किया गया स्थापित

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहार के सहरसा जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बलवाहाट – कांठो स्थित बाबा मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में नवनिर्माण के दौरान खुदाई में मिले अतिप्राचीन मूर्तियों को रविवार को मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में स्थापित किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पिछले महीनें नवनिर्माण हेतु नींव खुदाई के दौरान मलबे में लगातार कई पुरातात्त्विक अवशेष मिले। पुरातत्व विशेषज्ञों के अनुसार भगवान सूर्य के दो मूर्ति व विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की अतिप्राचीन मूर्तियां मिली।

- Advertisement -

मंदिर परिसर में स्थित नवनिर्मित बाबा मटेश्वर धाम संग्रहालय में सभी अतिप्राचीन मूर्तियां को स्थापित सासंद दिनेश चंद्र यादव एवं न्यास समिति अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने किया।

बाबा मटेश्वर का इतिहास काफी गौरवशाली एवं समृद्धशाली रहा है।बाबा मटेश्वर धाम के भू-गर्भ में अनगिनत अमूल्य धरोहर छिपा हुआ है। समय समय पर खुदाइ में कई पुरातन काल के मूर्तियां, शिला, व पत्थर मिलते रहते हैं। बाबा मटेश्वर धाम का शिवलिंग अद्भुत व अनोखा है।

यहां की संस्कृति व विरासत दुनिया को अपनी और आकर्षित कर सकती है। वर्ष 2003 में शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती बाबा मटेश्वर नाथ का दर्शन करने पहुंचे एवं दर्शनोपरांत उन्होंने कहा कि ऐसा अद्भुत शिवलिंग हम पहली बार देखें हैं, जो पूरे विश्व में अन्यत्र कहीं नहीं है।

बाबा मटेश्वर धाम मे 2005 में खुदाई में भगवान शनिदेव का दिव्य व अतिप्राचीन मूर्ति मिला। जानकारों के अनुसार यह मंदिर पहले काले पत्थर से निर्मित था जिसे औरंगजेब शासनकाल में ध्वस्त कर दिया गया, जिसका अवशेष जीर्ण-शीर्ण अवस्था में मंदिर परिसर में रखा गया है।

सासंद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि भविष्य में भगवान् सूर्य व मां सरस्वती की के लिए भी मंदिर बनवाया जाएगा। बाबा मटेश्वर धाम के विकास के लिए हम कृत-संकल्पित हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice