
सहरसा | सहरसा एयरपोर्ट (Saharsa Airport) से हवाई उड़ान का सपना अब हकीकत बनने के करीब है। उड़ान योजना (UDAN Scheme) के तहत यहां से जल्द ही विमान सेवा शुरू होने की संभावना है।
इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को द्वितीय सर्वेक्षण शुरू किया।
रनवे और अवरोधों का आकलन
सर्वे टीम के लीडर रविंद्र सिंह के साथ रजत गुप्ता और पंकज सिंह ने रनवे और आसपास का निरीक्षण किया।
- Advertisement -टीम मोबाइल टावर, पेड़-पौधे, भवन और अन्य संरचनाओं का आकलन कर रही है ताकि उड़ान में आने वाली बाधाओं को चिह्नित किया जा सके।
सर्वे अगले छह दिनों तक जारी रहेगा।
Saharsa Airport: सामाजिक और भौगोलिक अध्ययन
सर्वेक्षण के दौरान टीम इलाके की जनसंख्या, रेलवे स्टेशन, स्कूल-कॉलेज और मेडिकल कॉलेज की स्थिति की भी रिपोर्ट तैयार करेगी।
फरवरी 2025 में AAI ने यहां की फिजिबिलिटी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी, जिसमें इस एयरपोर्ट को लाभकारी बताया गया था।
Saharsa Airport: जमीन अधिग्रहण की तैयारी
वर्तमान एयरपोर्ट की लंबाई 854 मीटर है।
जिला प्रशासन ने इसके पश्चिमी हिस्से में 1121 मीटर विस्तार के लिए लगभग 12 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके लिए 67 खेसरा की पहचान की गई है।
Saharsa Airport : हवाई सेवा की उम्मीद बढ़ी
दूसरे सर्वेक्षण की शुरुआत के बाद सहरसा हवाई अड्डे से जल्द उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं। स्थानीय लोगों को अब अपने शहर से ही हवाई सफर करने का सपना पूरा होने की आस बंध गई है।






