Bihar Gang Rape: Saharsa में चलती कार में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार| जहां सहरसा शर्मसार है। यहां, चलती कार में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने #PahalgamTerroristAttack पर कहा —
View this post on Instagram
जब भी पीड़िता जोर से चिल्लाती तो दरिंदे कार के अंदर
जहां, चौदह (Minor gang raped in moving car in Saharsa) साल की बच्ची दरिंदों की शिकार हुई है। उसे बहला-फुसला कार में बैठाकर फिर दरिंदें कार चलाते रहे और उसके साथ सामूहिक बलात्कार का विभत्स खेल चलता रहा। हद यह, जब भी पीड़िता जोर से चिल्लाती तो दरिंदे कार के अंदर लगे स्पीकर पर गाना जोर-जोर से बजा देते थे।
पीड़िता शाम को बकरी चराने के बाद घर लौट रही थी
जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र की पीड़िता शाम को बकरी चराने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान जबरदस्ती लड़की को दरिंदों ने कार में बैठा लिया। जब वह नहीं बैठ रही थी तो गोली मारने की धमकी देते दो लड़के उसे खींचकर अंदर कार में बैठाकर बरियाही बाजार के आसपास ले गए। जहां, दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया। दो लड़कों की पहचान पीड़िता ने बिट्टू और अंकुश के रूप में की है।
सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया
दोनों लड़के गाड़ी का शीशा बंद करके जोर जोर से गाना बजाने लगे ताकि आवाज बाहर नहीं जाए। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल हो रही है। फिलहाल एफआईआर दर्ज करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कार भी जब्त कर ली गई है।
Rohini Acharya ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने उत्तर प्रदेश और बिहार में हो रही रेप की घटनाओं पर बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है- बलात्कार के ये दो ताजा मामले दो ऐसे राज्यों से हैं,
बलात्कार के ये दो ताजा मामले दो ऐसे राज्यों से हैं , जहाँ लगभग रोज एक नहीं बल्कि कई – कई बलात्कार – दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं , इन दोनों राज्यों में कानून – पुलिस – प्रशासन का डर ख़त्म हो चुका है दुष्कर्मियों व् अपराधियों के बीच से .. इन दोनों राज्यों में सरकार उन्हीं लोगों… pic.twitter.com/WRscss9djO
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 17, 2024
जहां लगभग रोज एक नहीं बल्कि कई-कई बलात्कार-दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। इन दोनों राज्यों में कानून-पुलिस-प्रशासन का डर ख़त्म हो चुका है दुष्कर्मियों व् अपराधियों के बीच से। इन दोनों राज्यों में सरकार उन्हीं लोगों की है, जो अपने विरोधी पक्ष की ओर से
प्रभु श्रीराम का भक्त होने का ढकोसला करने वालों के शासन में देव – स्थान की सफाई ,.रख – रखाव करने वाली युवती भी महफूज़ नहीं है ..
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के द्वारा जारी आंकड़े ही बताते हैं कि धर्म के नाम पर समाज में जहर घोलने वालों के शासन में बलात्कार / यौनाचार / यौन -… pic.twitter.com/Qcw7O5S6c6
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 16, 2024
शासित राज्यों की इक्का-दुक्का घटनाओं पर सबसे ज्यादा छाती पीटते और कोहराम मचाते हैं। मगर अपने शासन में हो रही घटनाओं पर चुप्पी साध अपनी आँखों पर पट्टी बांध लेते हैं।