Deshaj Times

Bihar Gang Rape: Saharsa में चलती कार में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

Bihar Gang Rape: Saharsa में चलती कार में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

Bihar Gang Rape: Saharsa में चलती कार में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

Bihar Gang Rape: Saharsa में चलती कार में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार| जहां सहरसा शर्मसार है। यहां, चलती कार में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।

जब भी पीड़िता जोर से चिल्लाती तो दरिंदे कार के अंदर

जहां, चौदह (Minor gang raped in moving car in Saharsa) साल की बच्ची दरिंदों की शिकार हुई है। उसे बहला-फुसला कार में बैठाकर फिर दरिंदें कार चलाते रहे और उसके साथ सामूहिक बलात्कार का विभत्स खेल चलता रहा। हद यह, जब भी पीड़िता जोर से चिल्लाती तो दरिंदे कार के अंदर लगे स्पीकर पर गाना जोर-जोर से बजा देते थे।

पीड़िता शाम को बकरी चराने के बाद घर लौट रही थी

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र की पीड़िता शाम को बकरी चराने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान जबरदस्ती लड़की को दरिंदों ने कार में बैठा लिया। जब वह नहीं बैठ रही थी तो गोली मारने की धमकी देते दो लड़के उसे खींचकर अंदर कार में बैठाकर बरियाही बाजार के आसपास ले गए। जहां, दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया। दो लड़कों की पहचान पीड़िता ने बिट्टू और अंकुश के रूप में की है।

सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया

दोनों लड़के गाड़ी का शीशा बंद करके जोर जोर से गाना बजाने लगे ताकि आवाज बाहर नहीं जाए। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल हो रही है। फिलहाल एफआईआर दर्ज करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कार भी जब्त कर ली गई है।

Rohini Acharya ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने उत्तर प्रदेश और बिहार में हो रही रेप की घटनाओं पर बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है- बलात्कार के ये दो ताजा मामले दो ऐसे राज्यों से हैं,

Exit mobile version