back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

सहरसा से Darbhanga इसी माह से चलेगी इंटरसिटी ट्रेन, मिलेगी सुपौल, निर्मली, सकरी, तमुरिया, झंझारपुर के लाखों यात्रियों को सुविधा

spot_img
- Advertisement -

मिथिलांचल में ट्रेनों का विस्तार नई शक्ल सूरत में सामने आने लगा है। लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी यह है कि सहरसा से दरभंगा इसी माह से इंटरसिटी ट्रेन चलेगी। इससे सुपौल, निर्मली, सकरी, तमुरिया, झंझारपुर के लाखों यात्रियों को सुविधा मिलेंगी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सबसे अहम यह है कि नए रूट पर सहरसा-दरभंगा के बीच आने-जाने वाली ट्रेन परिचालन का फायदा सुपौल, सरायगढ़, आसनपुर कुपहा, सकरी, निर्मली, झंझारपुर सहित अन्य जगहों के लोगों को होगा।

- Advertisement -

ट्रेन परिचालन शुरू करने को रेल प्रशासन जोरशोर से तैयारी में जुट गया है। रेलवे बोर्ड से ट्रेन परिचालन की तिथि आने के साथ ही परिचालन शुरू कर दिया जायेगा। सहरसा से सुपौल, निर्मली, सकरी, तमुरिया, झंझारपुर होकर दरभंगा तक ट्रेन के आने-जाने से कोसी-मिथिलांचल क्षेत्र की लाखों की आबादी को फायदा होगा। वे कम समय और खर्च पर आवाजाही कर सकेंगे।

- Advertisement -

सहरसा-दरभंगा नए रूट से अवगत होने को लेकर ट्रेन चालक प्रशिक्षित हो चुके हैं। सहरसा और दरभंगा दोनों तरफ से इंजन से आवाजाही कर चालक लर्निंग करते यह देख चुके हैं कि कहां सिग्नल है। कहां रेल फाटक और अन्य चीज।

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा कि सहरसा-दरभंगा नए रूट पर ट्रेन परिचालन अप्रैल माह में शुरू होगी। ट्रेन परिचालन की तिथि के लिए लगातार संपर्क में हैं। ट्रेन परिचालन की तिथि जल्द ही रेलवे बोर्ड से आने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि दो सिटी को कम समय और कम किराए पर सफर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी।  इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन चलाने का उद्देश्य यह रहेगा अधिक जगह पर यह रुके और इससे परिचालन की सुविधा अधिकांश लोग उठा सके। तकनीकी कारणों से एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कम जगह दिया जाता है इस कारण इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन चलेगी।

डीआरएम ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में लौकहा बाजार को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसी साल के जून या जुलाई माह में फारबिसगंज तक कनेक्टिविटी बहाल करने की भी योजना है। उसके बाद सहरसा-फारबिसगंज-सकरी-लौकहा बाजार पूरा 206 किमी रेलखंड को बड़ी रेललाइन में परिवर्तित कर ट्रेन चलाने का काम पूरा हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2026: मां दुर्गा के प्रेरणादायक कोट्स से पाएं जीवन में नई ऊर्जा

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आत्मशुद्धि और शक्ति उपासना का महापर्व...

निवेशकों की नज़र में: मणिपाल हॉस्पिटल्स का ऐतिहासिक IPO

IPO: मणिपाल हॉस्पिटल्स, भारत के सबसे बड़े अस्पताल नेटवर्कों में से एक, अपने बहुप्रतीक्षित...

Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च 2026 को पर्वों का अद्भुत संगम और दुर्लभ ग्रह योग

Hindu Nav Varsh 2026: चैत्र माह के पवित्र आगमन के साथ ही विक्रम संवत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें