back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 15, 2026
spot_img

सहरसा में मिथिला कराटे डेवलपमेंट काउंसिल की बैठक, जानिए क्या होगा खास

spot_img
- Advertisement -

मिथिला कराटे डेवलपमेंट काउंसिल (एमकेडीसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सहरसा स्थित स्पोर्ट्स ज़ोन ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता काउंसिल के चेयरमैन सह बिहार कराटे टीम के सीनियर कोच मुकेश मिश्रा (दरभंगा) ने की।

बैठक में दरभंगा, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, बेगूसराय तथा खगड़िया जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने मिथिला क्षेत्र में कराटे खेल को संगठित रूप से आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण तथा अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। बताया गया कि मिथिला कराटे डेवलपमेंट काउंसिल, स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा स्थापित एक परिषद है, जिसका उद्देश्य मिथिला भाषी जिलों में कराटे खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना तथा उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में सहयोग करना है।

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। इनमें खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करना, मिथिला ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन करना तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित करना प्रमुख रहा। बैठक के दौरान सहरसा के एम.डी. इफ्तेखार राही को काउंसिल का को-ऑर्डिनेटर तथा सुपौल के अनिल कुमार को असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया।

- Advertisement -

चेयरमैन मुकेश मिश्रा ने कहा –

बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश मिश्रा ने कहा कि मिथिला क्षेत्र में कराटे की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य गाँव-गाँव तक कराटे खेल को पहुँचाना, युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें अनुशासन, आत्मरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिनिधियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

- Advertisement -

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आलिया भट्ट: मां सोनी राजदान ने बर्थडे पर लिखा भावुक पोस्ट, फैंस हुए इमोशनल

Alia Bhatt News: बॉलीवुड की चहेती अदाकारा आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना...

चैत्र नवरात्रि 2026: कलश स्थापना पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग, जानें महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 का पावन पर्व, जो 19 मार्च से आरंभ...

भारत का नया Fuel Price प्लान: क्या रिफाइनरियों पर पड़ेगा बोझ?

Fuel Price: मिडिल ईस्ट में पनपे भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में संभावित बाधाओं...

Honey Singh के कॉन्सर्ट में फैंस के बीच जमकर मारपीट, Viral Video देख चौंक जाएंगे आप!

Honey Singh News: बॉलीवुड के रैपर और सिंगर हनी सिंह का हालिया दिल्ली कॉन्सर्ट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें