back to top
19 सितम्बर, 2024

Bihar News| कुशेश्वरस्थान दियारा समेत Saharsa का टॉप टेन अपराधी, इनामी शंभु यादव गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News| कुशेश्वरस्थान दियारा समेत Saharsa का टॉप टेन अपराधी, इनामी शंभु यादव गिरफ्तार|जहां सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों में शामिल शंभु यादव को दबोच लिया है। शंभु एक लाख का इनामी अपराधी है।

Bihar News| दियारा क्षेत्र में शंभु यादव का आतंक पसरा था

जानकारी के अनुसार, दियारा क्षेत्र में शंभु यादव का आतंक पसरा था। (Notorious criminal Shambhu Yadav of Diara arrested in Saharsa) फिलहाल सहरसा पुलिस ने शंभु को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Bihar News| छह वर्षों से फरार था शंभु यादव

पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया कि राजनपुर पंचायत के रकटी निवासी शंभु यादव पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। वह पिछले छह वर्षों से फरार था। एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने शंभु यादव की गतिविधियों पर नजर रखी। फिर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार को सूचना मिली कि शंभू विशनपुर में अपने गुर्गों के साथ मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर शंभु को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। शंभु के दो साथी भाग निकले। एक साथी, ललित यादव भी पकड़ा गया। एसआईटी में महिषी, कनरिया की पुलिस टीम शामिल थी।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -