back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

नाबालिग से दुष्कर्म, फंसेंगे मुखिया और सरपंच, पंचों पर एक्शन की तैयारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हरसा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां बसनही थाना क्षेत्र के महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसमें मुखिया समेत अन्य पंचों पर भी एक्शन की तैयारी में पुलिस है। स्थानीय मुखिया, सरपंच की ओर से पंचायत कर मामले को रफा दफा कर दिया गया। कांड की संवेदनशीलता को देखते एसपी लिपि सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -
नाबालिग से दुष्कर्म, फंसेंगे मुखिया और सरपंच, पंचों पर एक्शन की तैयारी
नाबालिग से दुष्कर्म, फंसेंगे मुखिया और सरपंच, पंचों पर एक्शन की तैयारी

शनिवार को अपने कार्यालय वेश्म मे प्रेस वार्ता आयोजित कर एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महुआ बाजार निवासी वादिनी सीमा देवी, पति पप्पू सादा के फर्द बयान के आधार पर सहरसा महिला थाना कांड संख्या- 13/22 मे धारा 341, 376,323,504,34 भादिव एवं पाक्सो अधिनियम तथा एससी एसटी एक्ट की धारा के अंतर्गत चार लोगो के विरुद्ध नामजद किया गया है।

इसमें सरफराज एवं शमशेर पिता इसराईल,राजा पिता उमेश दास एवं हिराज पिता मुमताज सभी महुआ बाजार वार्ड नंबर तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।

उन्होने बताया कि दुष्कर्म की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी नामजदों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में सिमरीबख्तियारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के साथ एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।गठित एसआईटी की ओर से तकनीकी शाखा के सहयोग से वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कांड के मुख्य अभियुक्त सरफराज को सिल्लीगुडी से गिरफ्तार किया गया है।

कांड में संलिप्त शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी श्रीमति सिंह ने बताया कि दुष्कर्म मामले मे हुए पंचायत में शामिल पंचो के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सदर एसडीपीओ संतोष कुमार तथा महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ramzan 2026: पहले जुम्मे पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नन्हे रोज़ेदारों ने पेश की मिसाल

Ramzan 2026: मुक़द्दस माह-ए-रमज़ान अपने साथ रूहानियत और इबादत का पैगाम लेकर आता है,...

रॉयल एनफील्ड 650cc: स्टाइल, पावर और परफॉर्मेंस का परफेक्ट मेल

Royal Enfield 650cc: अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जो दमदार...

US Tariffs: ट्रंप के टैरिफ ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कैसे घेरा?

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का आर्थिक चक्र पर...

Realme P4 Lite: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में नया गेम चेंजर?

Realme P4 Lite: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट हमेशा से ही ग्राहकों के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें