spot_img

रेल संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन अपराधी गिरफ्तार, कई सामान बरामद

spot_img
- Advertisement -

हरसा। आरपीएफ ने रेल संपत्ति की चोरी करते तीन चोर को गिरफ्तार किया है। जिनसे चोरी के सामान भी बरामद किया गया है।

- Advertisement -

आरपीएफ इंस्पेक्टर बन्दना कुमारी ने बताया
कि कोपरिया से धमाराघाट रेल खंड के बीच से रेलवे के सामान की चोरी की सूचना मिली थी। उक्त रेलखंड के बीच स्थित हरिपुर गांव के पास दो कबाड़ी वालो के घेरकर पकड़ा गया।

- Advertisement -

इनमें बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र के रसलपुर गांव वार्ड नम्बर 8 निवासी संजीत कुमार के पास से 7 पेन्ड्रोल क्लिप , 10 मेटल लाइनर , 1 क्लिट बोल्ट, 1 स्टील बरामद हुआ। जबकि उक्त गांव के ही जयनंदन पोद्दार के पास से 5 पेन्ड्रोल क्लिप, 9 मेटल लाइनर, 2 युगल प्लेट बोल्ट , 1 स्टील की बरामद हुआ।

- Advertisement -

उनकी निशानदेही पर उनके गांव के ही कबाड़ी दुकानदार अजय पोद्दार के दुकान पर छापामारी किया गया। जहां से 1 फिट रेल लाइन का टुकड़ा , 14 पेन्ड्रोल क्लिप , 22 मेटल लाइनर , 2 टाई बार , 11 क्लिट बोल्ट , 1 युगल प्लेट , 6 युगल क्लैम्प सेट, 4 युगल क्लैम्प , 6 युगल प्लेट नट , 5 ब्रीज रिविट , 3 मालगाड़ी के वैगन में लगने वाला लोहे का रड , 8 विभिन्न प्रकार के अन्य सामान बरामद हुआ।

जबकि कारोबारी अजय पोद्दार भागने में सफल रहे है। वही उक्त गांव के ही संजय पोद्दार के घर पर की गई छापामारी में कबाड़ सामान के अन्दर छुपाकर रखा गया 10 पेन्ड्रोल क्लिप , 14 मेटल लाइनर , 5 क्लिट बोल्ट , 2 फिश प्लेट नट और 2 स्टील की बरामद हुआ।

जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। छापामारी टीम में निरीक्षक बंदना कुमारी, उप निरी चन्दन कुमार सिंह , उप निरी रवि रंजन कुमार, एएसआई बशिष्ट कुमार , प्रधान आरक्षी जितेन्द्र कुमार प्रसाद , अमित किशोर , सुरेन्द्र कुमार रजक , प्रेम किशोर प्रेम आदि शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खबर: कल से 6 KM और दौड़ेगी मेट्रो, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन!

Patna Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक 6 किलोमीटर की मेट्रो से#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder