- Advertisement -

सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहरा-बैजनाथपुर मुख्य सड़क पर पटेल चौक के समीप बुधवार को तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार वार्ड सदस्य (Ward member) चालीस वर्षीय टिंकू झा की मौत हो गई।
- Advertisement -
टिंकू गम्हरिया पंचायत के वार्ड दो का रामपुर गांव निवासी तथा वार्ड सदस्य था। वह निजी कार्य से सौर बाजार जा रहा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है और जांच पड़ताल कर रही है।
- Advertisement -







