spot_img

Madhubani सकरी के युवक की छपरा-सोनपुर रेलवे स्टेशन के समीप गिरकर मौत, कमाकर लौट रहा था घर

spot_img
- Advertisement -

छपरा-सोनपुर रेलखंड पर सोनपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर युवक मधुबनी जिला के सकरी थाना अंतर्गत सागरपुर गांव निवासी रामविलास मंडल के बीस वर्षीय पुत्र अभिषेक मंडल की मौत पर हो गई।

- Advertisement -

हालांकि, हादसे के बाद शव की शिनाख्त होने में काफी परेशानी हो रही थी लेकिन, युवक की जेब की तलाश लेने पर रिजर्वेशन टिकट के आधार पर उसकी पहचान की गई।

- Advertisement -

इसके बाद हादसे की जानकारी परिवारिकजनों को दी गई जहां, पहुंचे बिलखते परिजनों ने छपरा पहुंचकर वहां से सोनपुर रेल पुलिस के पास से शव को बरामद किया। इससे पहले रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया था जहां से शव परिवार वालों को सौंपा गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Corruption News: रिशु श्री टेंडर में 3 IAS समेत 12 अधिकारियों पर गिरी गाज, ऐसे खुला राज़

इस मामले में सोनपुर जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पॉकेट से एक रिजर्वेशन टिकट बरामद किया गया। जोकि कल्याण जंक्शन से जयपुर के लिए था। वह युवक सोनपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर गया था।

इसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और उसकी मौत हो गई। वही इस मामले में परिवार वालों का कहना है कि वह परदेश रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।

कमाकर वह घर लौट रहा था, तभी सोनपुर जंक्शन के समीप ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Litchi News: मुजफ्फरपुर की शाही लीची राष्ट्रपति-PM तक पहुंची, 2000 पैकेट रवाना

मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची एक बार फिर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंच रही है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों को 2000 वि

Darbhanga News: मुजफ्फरपुर के गायघाट में हादसा, Singhwara Accident News: महेश्वरा पुल पर ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं गंभीर जख्मी

Singhwara Accident News: मुजफ्फरपुर में महेश्वरा पुल पर एक ई-रिक्शा 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया, जिससे उस पर सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घा

Darbhanga: बड़ी तकनीकी खराबी Jale Railway News: जोगियारा में ओएचई फेल, अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटे खड़ी रही, यात्रियों में हड़कंप!

जोगियारा रेलवे स्टेशन के पास ओएचई सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्ह

PM Modi: बिहार ने सुनीं मन की बात, PM मोदी ने सत्तू-जर्दालु आम का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में बिहार के पारंपरिक पेय सत्तू और जर्दालु आम की तारीफ की। इस जिक्र से राज्य में खुशी का माहौल है। सीएम सम्राट चौधरी ने