मई,18,2024
spot_img

समस्तीपुर के गल्ला कारोबारी की दुकान में दस लाख की लूट, कर्मी को गोली मार दरभंगा भाग निकले अपराधी

spot_img
spot_img
spot_img

मस्तीपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां अपराधियों ने स्थानीय मथुरापुर ओपी के बाजार समिति के निकट बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए कारोबारी विमल केडिया के गल्ले दुकान से दस लाख की बेखौफ लूट को अंजाम दिया है। 

वहीं, लूट की वारदात के बाद जाते-जाते अपराधियों ने काउंटर पर काम कर रहे एक कर्मी के पैर में गोली भी मार दी। इससे वो बुरी तरह जख्मी है। आनन-फानन में उसे स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हद यह अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद दरभंगा की ओर निकल गए। सभी अपराधी पिस्तौल से लैस थे।

सभी ने व्यवसायी से पिस्तौल के बल पर बैग में रखे दस लाख रुपये लूट लिया। इस दौरान प्रतिरोध करने पर मुंशी सुरेन्द्र कुमार के बाएं पैर में गोली मार दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए सभी अपराधी फरार हो गए। अपराधियों की संख्या तीन बताई गई जो एक ही बाइक से पहुंचे थे। घटना के बाद जख्मी कर्मी को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें:  Swati Maliwal News| स्वाति, विभव...केजरीवाल..."कौन सी बात"

वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी हृदय कांत मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए कई निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अपराधी दरभंगा की तरफ भाग गए हैं। इलाके की सीमा को सील कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का भी सहारा ले रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुटी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें