मई,21,2024
spot_img

Samastipur में पुलिस कस्‍टडी में फांसी पर झूल गया युवक, सुसाइड से मचा हड़कंप

spot_img
spot_img
spot_img

त्यनारायण चौधरी, समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाने में एक युवक की सनसनी तरीके से मौत से पुलिस विभाग में हड़कंप है। हिरासत एक युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद खराज के रहने वाला मो. गुलाब ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इस खुदकुशी से कई सवाल भी उठ रहे। आखिर पुलिस हिरासत में एक युवक कैसे खुदकुशी कर सकता है। मगर, पुलिस की पड़ताल जारी है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, दलसिंहसराय थाना में गुलाब पत्नी के साथ विवाद के बाद ससुराल पक्ष की शिकायत पर जेल में बंद था। इसके बाद वह देर रात सिरिस्ता कक्ष में खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय थाना परिसर पहुंच मामले के छानबीन में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस कस्‍टडी में बंद गुलाब का अपनी पत्‍नी से विवाद हो गया था। पत्नी की शिकायत पर उसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद हिरासत में ही उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हिरासत में खुदकुशी करने को लेकर कई सवाल पूछे जा रहे हैं लेकिन पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| मधुबनी की सुबह लोकतंंत्र के नाम, 09 बजे तक...9% मतदान

मो. गुलाब की शादी चार वर्ष पूर्व दलसिंहसराय नवादा वार्ड तीन निवासी मो.गुड्डू की बहन से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब सही रहा, लेकिन बाद में उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद रहने लगा। अभी यह मामला न्यायालय में चल रहा है। इसी बीच मो. गुलाब गुरुवार को अपने ससुराल पहुंचा था।

इस बार भी वैसा ही हुआ। पत्नी और ससुराल वालों के साथ उसकी नोकझोंक हुई। इस दौरान मारपीट हुई। इजिसके बाद ससुराल वालों ने 112 नंबर पर इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. गुलाब को हिरासत में ले लिया। उसे थाने के सरिस्ता कक्ष में रखा गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| दरभंगा के केवटी बूथ 187, दो हिरासत में

कहा जा रहा है कि बीती रात उसने खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों की ओर से उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अब इस पूरे मामले पर पुलिस के वरीय अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Manigachi News| पूजा में शामिल होने जा रहे Ram Narayan Mahato की ट्रक से कुचलकर मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें