back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

शादी से लौट रहे थे, मौत ने रास्ते में दबोच लिया – Samastipur में Muzaffarpur No. Scorpio ने कुचला – 3 दोस्तों की मौत

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर, देशज टाइम्स— समस्तीपुर जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना डाकबंगला चौक के पास घटी, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

- Advertisement -

बाइक पर सवार थे तीनों दोस्त, मौके पर ही मौत

सभी युवक बाइक पर सवार होकर किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार

घटना के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी का चालक मौके से भाग गया। वहीं इस घटना ने परिजनों को गहरा सदमा दे दिया।जानकारी मिलने के बाद पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।

- Advertisement -

घटना का पूरा विवरण

विवरणजानकारी
स्थानडाकबंगला चौक, समस्तीपुर
घटना का समयगुरुवार देर रात, लगभग 1:00 बजे
मृतकों की पहचानअनुज कुमार, सुजीत उर्फ दिलखुश, पतलू
स्कॉर्पियो नंबरबीआर 06 पीई 5926
बाइक सवार कहां जा रहे थेबेगूसराय (फफौत गांव) से नाती की शादी में भाग लेकर लौट रहे थे
टक्कर के बाद स्थितितीनों की मौके पर ही मौत, स्कॉर्पियो चालक फरार
पुलिस कार्रवाईशव को पोस्टमार्टम भेजा गया, स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी

मुजफ्फरपुर नंबर की स्कार्पियो ने

एक बाइक से एक दोस्त की बारात में शामिल होकर वापस अपने घर बेगूसराय जिला के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात के करीब एक बजे मुजफ्फरपुर नंबर (बीआर 06 पीई 5926) की स्कॉर्पियो गाड़ी से मिथिला डेयरी के समीप  जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद का दृश्य

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा।

परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़

मृतकों के दादा बलदेव राय ने बताया कि सभी युवक बेटी के यहां आयोजित नाती की शादी में शामिल होकर लौट रहे थेराज कुमार राय, मृतकों के भाई ने बताया कि सभी एक ही बाइक से बेगूसराय के फफौत गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 18 मार्च 2026 को जानें दिन-मान और अमावस्या तिथि का महत्व

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले...

iPhone 15 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट: जानें कैसे पाएं ₹51,999 में!

iPhone 15: प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एप्पल ने एक बार फिर हलचल मचा दी...

Richa Chadha News: अली फजल ने ऋचा चड्ढा को दी प्यार भरी सालगिरह की बधाई, रोमांटिक पोस्ट हुआ वायरल!

Richa Chadha News: बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक ऋचा चड्ढा और...

POCO X8 Pro सीरीज: भारत में लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स और कीमत!

POCO X8 Pro: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमेशा से ही नए और दमदार विकल्पों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें