back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

Samastipur News | Jail-Court Breakout | समस्तीपुर कोर्ट से चकमा देकर 4 खूंखार अपराधी फरार, पुलिस की बड़ी फजीहत, नाकेबंदी

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर | Bihar Crime News | Jail Break|  समस्तीपुर कोर्ट बना एस्केप पॉइंट। जहां, समस्तीपुर कोर्ट से 4 कुख्यात कैदी फरार हो गए। वैसे, कुल पांच कुख्यात अपराधी हाजत से फरार हुए लेकिन एक को दबोच लिया गया। चार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सांसें फुलने लगीं हैं।

- Advertisement -

Samastipur News: कोर्ट हाजत से फरार हुए 4 कुख्यात कैदी, एक दबोचा गया – जिलेभर में अलर्ट जारी

पुलिस को चकमा देकर भागे सभी कुख्यात कैदी लूट और हथियार केस में थे बंद। पुलिस की नाक के नीचे से 4 कैदी फरार! समस्तीपुर कोर्ट बना एस्केप पॉइंट– हड़कंप।@समस्तीपुर, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

कोर्ट हाजत से पेशी के बाद पुलिस को चकमा देकर भागे अपराधी

समस्तीपुर, देशज टाइम्स जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां न्यायालय परिसर (Court Premises) में पेशी के लिए लाए गए पांच कुख्यात कैदी में से चार फरार हो गए। यह घटना बुधवार (29 मई 2025) को नगर थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट हाजत में घटी।

- Advertisement -

पकड़े गए एक, चार अभी भी फरार

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय (ASP Sanjay Kumar Pandey) ने बताया कि समस्तीपुर मंडल कारा (Samastipur Jail) से पांच कैदी: राजनंदन उर्फ हंटर, अरविंद सहनी, मनीष कुमार, संजीत कुमार, नागेंद्र कुमार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के बाद जब उन्हें हाजत में बंद किया जा रहा था, उसी दौरान सभी ने मिलकर पुलिस को चकमा दिया और भागने लगे

नागेंद्र कुमार को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया, लेकिन बाकी चार कैदी अब भी फरार हैं।

फरार कैदी लूट और हथियार कानून के आरोपी

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार सभी कैदी लूटपाट (Loot Cases) और आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत जेल में बंद थे। यह फरारी सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक मानी जा रही है।

समस्तीपुर की सीमाएं सील, छापेमारी तेज

जिले की सभी सीमाएं सील (District Sealed) कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।

पुलिस को जवाब देना होगा – सुरक्षा पर सवाल

इस घटना से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। न्यायालय जैसे हाई सिक्योरिटी ज़ोन से कुख्यात कैदियों का फरार होना प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026 के लिए इरफान पठान का MS Dhoni रहित CSK टीम चयन, फैंस हुए हैरान!

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट प्रेमियों के लिए महज एक टूर्नामेंट नहीं,...

दमदार फीचर्स वाला 5G Smartphone: भारत में Oppo K14 5G की बिक्री शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

5G Smartphone: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और दमदार एंट्री हो चुकी है, जो...

IPL 2026 से पहले दिखा Arjun Tendulkar का धांसू अंदाज़, लखनऊ कैंप में मचाया गदर

Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 के लिए अभी काफी वक्त है, लेकिन युवा खिलाड़ियों की...

आपका Weekly Horoscope: कर्क साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026

Weekly Horoscope: इस सप्ताह, ग्रहों की बदलती चाल और नक्षत्रों के सूक्ष्म प्रभाव प्रत्येक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें