spot_img

समस्तीपुर में बड़ी वारदात, दिनदहाड़ गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर Flipkart Company से 17 लाख की लूट

spot_img
- Advertisement -

बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने एक लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के दफ्तर से 17 लाख कैश लूट लिए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर-पूसा मुख्य पथ पर मालीनगर में इंस्ट्रा कार्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर में ई बिजनेस का कलेक्शन सेंटर बना हुआ है। कलेक्शन सेंटर को ही अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है।

- Advertisement -
समस्तीपुर में बड़ी वारदात, दिनदहाड़ गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर Flipkart Company से 17 लाख की लूट
समस्तीपुर में बड़ी वारदात, दिनदहाड़ गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर Flipkart Company से 17 लाख की लूट

जानकारी के अनुसार रविवार की रात लगभग 9:00 बजे के आसपास जब ई-कॉमर्स के कलेक्शन का हिसाब मिला कर बंद करने की बात हो रही थी इसी बीच छह की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने घेर कर लूट की घटना को अंजाम दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधियों ने संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरा व उसके हार्ड डिस्क को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि शनिवार व रविवार को समान डिलीवरी के बाद जमा राशि को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया है। 17 लाख 41 हजार रुपए की लूट हुई है।

अपराधियों ने कार्यालय के कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और फिर कैश काउंटर को अपने कब्जे में लेकर 17 लाख रुपये लूट लिए। कर्मी का कहना है कि पिछले 3 दिनों से बैंक बंद होने के कारण इतनी भारी मात्रा में कैश जमा हो गई थी।

लूट की घटना को लेकर संस्थान के टीम लीडर राजेश कुमार ने चकमेहसी थाने में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लूट की वारदात दर्ज किए जाने की बात कही है। राजेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार तीन बाइकों पर छः की संख्या में आए अपराधियों ने जो नकाबपोश के साथ-साथ हेलमेट भी लगाए हुए थे। आते ही हथियार के बल पर सभी कर्मियों को बंधक बना लिया और वहां जमा राशि को लूट लिया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कंपनी के वरीय अधिकारियों और कर्मचारियों से पुलिस जानकारी ले रही है।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी कल्याणपुर की ओर बाइक से फरार हो गए। मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।

लूट के घटना की जानकारी जैसे ही चकमेहसी पुलिस को मिली थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टू डू मौके पर पहुंच कर जायजा लिया व वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी।

इसके बाद सदर डीएसपी शहाबान हबीब फाकरी, इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य, डीआईयु टीम के कल्याणपुर थाना अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी शुरू कर दी। इस क्रम में 5 लोगों को कल्याणपुर पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पुलिस ने उठाया है व सख्ती से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! अब ‘मिशन मोड’ में मिलेंगी रुकी हुई डिग्रियां, लोक भवन का सख्त आदेश |2010 से 2024 तक...

Bihar University Degree: बिहार की स्टेट यूनिवर्सिटीज में डिग्री के लिए भटक रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। लोक भवन ने सभी यूनिवर्सिटीज को 'मिशन मोड' में लंबित डिग्रियां बांटने का निर्#BiharUniversityDegree,#BiharEducation,#LokBhawan

लालू परिवार ने छोड़ा ‘सियासी गढ़’: 10 सर्कुलर रोड से निकले लालू प्रसाद, बिहार में अब क्या होगा?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से जुड़े 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने खाली कर दिया है। यह एक राजनीतिक युग के अंत का प्र#BiharPolitics,#LaluRabri,#TejashwiYadav

पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!

Patna News: पटना साहिब रेलवे स्टेशन को अब सीधे जेपी गंगा पथ से जोड़ा जाएगा. नई चार-लेन सड़क का काम जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे यात्रा का समय घटेगा.#PatnaNews,#JPGangaPath,#BiharRoadProject

सीवान में मौसम ने ली करवट! झमाझम बारिश से मिली गर्मी से बड़ी राहत, किसानों के चेहरे खिले

Siwan Weather Update: सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड में हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिली है। यह बारिश धान की नर्सरी और मक्का की खेती के लिए संजीवनी साबित हुई ह#SiwanWeather,#BiharRain,#FarmersHope