back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 2, 2026
spot_img

समस्तीपुर में हथियार के बल पर किराना व्यवसायी से बड़ी लूट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

त्यनारायण चौधरी, समस्तीपुर। समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक किराना दुकान में जमकर तांडव मचाया है। चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने दुकान मालिक को चाकू के नोंक पर रोककर दुकान में मनमर्जी की। गल्ले से करीब पचीस-छब्बीस हजार रुपए निकाल लिए। फार्चून का एक बड़ा टीन उठाकर ले गए।

- Advertisement -

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केबस निजामत गांव की है, जहां बीती रात बाइक सवार चार की संख्या में पहुंचे हथियार बंद अपराधियों ने पिस्टल के बल पर किराना व्यवसाय रंजीत शाह को अपने कब्जे में लेकर लूट को अंजाम दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि चार की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर किराना व्यवसाय के साथ मारपीट कर 25 हजार नगद व सोने का समान लेकर फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

किराना व्यवसायी ने बताया कि, सभी अपराधी दो-दो की संख्या में बाइक से थे। पहले एक बाइक पर दो अपराधी पहुंचे। उसके पीछे से फिर बाइक पर दो अपराधी आए। हमें चाकू दिखाकर कब्जा में ले लिया। दूसरी बाइक से पहुंचे अपराधी सीधे दुकान में घुसकर गल्ले से पैसा निकाला। एक फार्चून का टीना उठा लिया। इस दौरान अपराधियों ने एक झापड़ इतना जोर से मारा कि कान सुन्न हो गया। हाथ पकड़कर रखा था।

चार की संख्या में आए अपराधियों ने पंद्रह से बीस हजार कैश और छह हजार छुट्‌टा गल्ले से निकाल लिया। कहा, चुपचाप रहो नहीं तो मार देंगे। घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी जो पूरब दिशा से आए थे पश्चिम दिशा की ओर भाग  गए।

उन्होंने बताया कि अमूमन आठ साढ़े आठ बजे तक दुकान बंद कर देते हैं लेकिन नौ बीस तक खोले थे। लड़का बाहर से आने वाला था। उसी का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि इसकी जांच चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट में इंडिया कार एक्सपोर्ट: क्या भारत के ऑटो निर्यात को लगेगा झटका?

India Car Export: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग अपनी वैश्विक पहचान लगातार मजबूत कर रहा है,...

Motihari News: होली से पहले मोतिहारी में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब पार्टी करते 5 धरे गए, होटल में नशा चकनाचूर!

Motihari News: होली के रंग में भंग डालने वालों पर पुलिस का डंडा चला...

Delhi Women Schemes: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च की महिला सशक्तिकरण की नई लहर, जानिए क्या मिलेगा खास

Delhi Women Schemes: दिल्ली की बेटियों के सपनों को अब नए पंख मिलने वाले...

मध्य पूर्व में तनाव, US महंगाई का असर: भारतीय और एशियाई Stock Market में भारी गिरावट, निवेशकों में डर का माहौल

Stock Market: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका में बढ़ती महंगाई ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें