spot_img

Bihar News| Samastipur News| समस्तीपुर में कारपेंटर की हत्या, हत्यारा ही ले जा रहा था अस्पताल, बीच में छोड़, फरार

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Samastipur News| समस्तीपुर में कारपेंटर (Carpenter murdered in Samastipur) की हत्या, हत्यारा ही ले जा रहा था अस्पताल, बीच में छोड़, फरार | 

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर में कारपेंटर जितेंद्र पासवान की गोली मार हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा कि वह दीपावली पर कहीं बगीचे में अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर रहा था। इसी दौरान उसे घेरकर गोली मार दी। बाद में गोली मारने वाला शख्स उसे लेकर अस्पताल जा रहा था। बीच में परिजनों को आता देख वह फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भरूच में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट: 5 की मौत, 6 घायल, 15 KM दूर तक गूंजा धमाका, दहशत में लोग!

वारदात पूसा थाना क्षेत्र के पातेपुर गोपीनाथ गांव में हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। जितेंद्र को पेट में गोली मार दी गई थी। जितेंद्र गांव के ही भोला पंकज समेत अन्य के साथ बगीचे में बैठकर खा पी रहा था। इसी दौरान जितेंद्र और भोला में विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें:  बिहार में सड़कों पर खर्च होंगे 1.64 लाख करोड़! दरभंगा-जयनगर समेत 32 नेशनल हाईवे परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

भोला ने जितेंद्र को गोली मार दी। बाद में भोला सहनी ही जितेंद्र को उठाकर अस्पताल लेकर आ रहा था, लेकिन इस दौरान परिवार के लोगों को इसकी सूचना मिली तो परिवार के लोग उसका पीछा करने लगे यह देखकर भोला जितेंद्र को घायल अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा - तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न लाश

एएसपी संजय पांडेय ने बताया, पातेपुर गोपीनाथ गांव स्थित बगीचा में जितेंद्र पासवान की हत्या उसी गांव के भोला सहनी और उसके भाई पंकज सहनी ने कर दी है, ऐसा आरोप है। भोला और पंकज अपराधी प्रवृत्ति का है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जितेंद्र की हत्या के पीछे का असली कारण जानने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है, और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया की किस्मत चमकेगी! 12 घंटे का सफर होगा आधा, जानिए कब तक होगा तैयार | कैसे –...

Bihar Expressway: बिहार के 4 जिलों से गुजरने वाला वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 1248 करोड़ की लागत से बनेगा। यह 162 किमी लंबा हिस्सा यात्रा का समय आधा करेगा, रोजगार और प #BiharNews,#VaranasiKolkataExpressway,#BiharDevelopment

भोजपुर में चीख-पुकार! सोन नदी में डूबने से 4 की मौत

Bhojpur Drowning: भोजपुर जिले में सोन नदी ने ली चार जिंदगियां। नहाने गए तीन बच्चों के साथ उन्हें बचाने उतरे युवक की भी मौत। इलाके में पसरा मातम। #BhojpurNews,#SonRiverTragedy,#BiharAccident

लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत अचानक बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है हालत!

Lal Krishna Advani Health: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर #LalKrishnaAdvani,#LKAdvaniHealth,#DelhiNews

बिहार की सड़कों पर खर्च होंगे 1.64 लाख करोड़! 2424 KM का होगा कायाकल्प, जानें कौन से प्रोजेक्ट शामिल

Bihar Road Projects: बिहार में सड़क अवसंरचना के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये की 2,424 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इससे राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों, बाईपास और ROB का व #BiharRoads,#NHAIProjects,#BiharInfrastructure