सत्यनारायण चौधरी, समस्तीपुर। अभी-अभी जिले के मुसरीघरारी से एक बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े मोरवा के गैस एजेंसी के ड्राइवर मोरवा प्रखंड क्षेत्र के लालपुर चौक के पास रहने वाले नरेश राय के 25 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार राय उर्फ गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने वारदात को अंजाम देते हुए वहां से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार,बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। ड्राइवर अरविंद की शरीर में तीन गोली लगी है। ड्राइवर मोरवा के गैस एजेंसी का गाड़ी चलाता था। वहर होम डिलिवरी कर गाड़ी लेकर एजेंसी वापस लौट रहा था।






मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव के निकट नदी किनारे सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ओवरटेक कर उसकी गाड़ी को रोका। गाड़ी के रुकते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अरविंद की हत्या कर दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मुसरीघरारी की ओर फरार हो गया। पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है कि हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है। पुलिस ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा करेंगे। स्थानीय थाने की पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा में छानबीन कर रही है।








