spot_img

सुबह 11:30 बजे – Bank of Maharashtra में घुसे 8 हथियारबंद नकाबपोश अपराधगर्द…₹15 लाख कैश + ₹5 करोड़ के गहनों की डकैती

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – जानिए बिहार की हर बड़ी खबर, सबसे पहले!

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर की सुबह भयावह बन गई। दिन के 11:30 बजे – बैंक ऑफ महाराष्ट्र में घुसे 8 हथियारबंद अपराधगर्द…लूट ले गए 15 लाख कैश, 5 करोड़ के गहने। काशीपुर मोहल्ला, बैंक ऑफ महाराष्ट्र। कर्मचारियों को रखा गन पॉइंट पर, छीने मोबाइल।बैंक का सायरन तक नहीं बजा – बदमाश आराम से फरार।

- Advertisement -

घटना से जुड़े मुख्य तथ्य

₹15 लाख नकद लूट लिया बल्कि करीब ₹5 करोड़ रुपये के गहने भी ले उड़े?

समस्तीपुर (Bihar News)। शहर के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बुधवार को दिनदहाड़े बड़ा लूटकांड सामने आया है। करीब 11:30 बजे हथियारों से लैस आठ बदमाशों ने धावा बोलकर न सिर्फ ₹15 लाख नकद लूट लिया बल्कि करीब ₹5 करोड़ रुपये के गहने भी ले उड़े।

- Advertisement -

कैसे हुई लूट की वारदात?

  • लूट की शुरुआत दो-तीन बदमाशों के ग्राहक बनकर बैंक में घुसने से हुई। ये बदमाश खाता खुलवाने के नाम पर जानकारी लेने लगे। तभी बाकी 5-6 हथियारबंद बदमाश अंदर घुस आए और स्टाफ व ग्राहकों को गन पॉइंट पर ले लिया।बैंक के काउंटर से ₹15 लाख नकद और लॉकर से करीब ₹5 करोड़ के गहने लूट लिए गए। सभी स्टाफ के मोबाइल भी लूट लिए गए, ताकि कोई अलार्म न बजा सके।

वारदात के बाद क्या हुआ?

  • घटना के तुरंत बाद एसपी अशोक मिश्रा, एसपी संजय पांडे, सुमित नगर और मुफस्सिल थाने की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, हालांकि बदमाश चेहरे ढंके हुए थे।

बैंक अलार्म क्यों नहीं बजा?

  • स्थानीय लोगों और बैंक के नीचे स्थित दुकानदारों को घटना की भनक तक नहीं लगी। सायरन नहीं बजने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। साइबर कैफे संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence