सत्यनारायण चौधरी, समस्तीपुर, देशज टाइम्स। जिलाअंतर्गत रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के ढरहा गांव अवस्थित सन साइन स्कूल के बच्चों ने दसवीं की परीक्षा में बाजी मारी है।
सीबीएसई दिल्ली की ओर से जारी दसवीं के परीक्षाफल में कुल 73 बच्चों में से शत-प्रतिशत बच्चें उत्तीर्ण घोषित किए



गए। इसमें चंद्र प्रकाश को सर्वाधिक 95.8% अंक प्राप्त हुए हैं। वही 91% से ऊपर अंक प्राप्त करने वालों 9 बच्चों में चौधरी आशुतोष आनंद, नंद कुमार, प्रज्ञान कुमार, नितिन कुमार मिश्रा, सुशांत कुमार, अनमोल प्रकाश, शालिनी कुमारी हैं।






22 बच्चों की ओर से 81% से 90 % अंक प्राप्त हुए। वहीं, 20 बच्चों को 71 से 80% के बीच अंक प्राप्त हुए हैं। विद्यालय निदेशक गणेश प्रसाद राय ने ख़ुशी जाहिर की। निदेशक श्री राय ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इससे भी बढ़िया रिजल्ट देने की कोशिश करूंगा। इसके लिए हमारे सभी शिक्षकों ने कमर कस ली है। प्रधानाचार्य कुमार रघुवीरम ने बताया कि बच्चों की मेहनत औऱ शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के कारण हीं विद्यालय का परीक्षाफल हर साल शानदार रहता है।
इस संस्था के प्रबंधक गणेश राय ने स्कूल के सभी बच्चों समेत सभी शिक्षकों मुकेश कुमार झा, कृष्ण कुमार राय, संजीव कुमार, नीतू कुमारी, गौरव कुमार, गुंजन कुमार झा,चंदा कुमारी, रविरंजन कुमार इत्यादि को बधाई दी है। ज्ञातव्य हो कि सन साइन स्कूल में इस सत्र से ग्यारहवीं की पढ़ाई शुरू हो रही है।









You must be logged in to post a comment.