

समस्तीपुर पांच लोगों की जिंदगी सूदखोरी की भेंट चढ़ी। पुलिस इसकी तहकीकात में जुटी ही थी कि एकबारगी जमीनी विवाद से पूरा इलाका गरज उठा। गोलीबारी की ऐसी आपराधिक घटना हुई कि पूरा बाजार ही सहम गया।
ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी बाजार का है। जहां दिनदहाड़े पहुंचे दर्जनों अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।गोलीबारी की इस घटना में एक युवक को गोली लग गयी। जहां गोलीबारी की घटना हुई वह काफी भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र है। फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी मौके से पिस्टल लहराते हुए भागे। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
जानकारी के अनुसार, हथियार से लैश होकर सभी अपराधी मारवाड़ी बाजार में एक मकान पर कब्जा करने के लिए आए थे। इस दौरान करीब 20 राउंड से अधिक गोली चलाई गई। इसमें एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए उसे निजी क्लिनिक में रेफर किया गया।
घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज को खंगाला जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने मकाना बनाना शुरू किया तब अपराधियों द्वारा 25 लाख रंगदारी मांगी गयी। इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद आज एक दर्जन से अधिक बदमाश हथियार से लैस होकर साइट पर पहुंच गये और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।
घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं सीसीटीवी फूटेज को भी खंगाला जा रहा है।भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना को अंजाम देकर आराम से निकल जाना पुलिसिया गश्ती पर सवालिया निशान खड़े कर रही है।
गोलीबारी की घटना के बाद मारवाड़ी बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। हथियार से लैश होकर सभी अपराधी मारवाड़ी बाजार में एक मकान पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे थे। मौके वारदात पर 20 राउंड से भी अधिक गोली चलाई गई। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे निजी क्लिनिक में रेफर कर दिया गया है।
मारवाड़ी बाजार में इस तरह की घटना हो जाने के बाद शहर के व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस अपराधियों पर कारवाई नहीं करती है तो व्यवसायी बाजार बंद का आवाह्न करेंगे। पुलिस फिलहाल मामले के छानबीन की बात कह रही है। इधर, लोग आंदोलन के मूड में हैं।



