
यात्रियों के लिए खुशखबरी! 10 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, देखें पूरी लिस्ट। रेलवे का बड़ा ऐलान – इन रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें अब चलेंगी ज्यादा दिन, टाइम टेबल जारी। दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया के यात्रियों के लिए राहत! इन तारीखों तक चलेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें – तुरंत देखें आपका रूट लिस्ट में है या नहीं। स्पेशल ट्रेनें अब ज्यादा दिन! पूरी टाइम टेबल और नई स्टॉपेज डिटेल यहां देखें@समस्तीपुर, देशज टाइम्स
स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार, यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ
समस्तीपुर, देशज टाइम्स – यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला किया है। यह निर्णय खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है।
मुजफ्फरपुर – आनंद विहार स्पेशल का विस्तार
गाड़ी सं. 05219 – मुजफ्फरपुर से आनंद विहार स्पेशल अब 16 अगस्त 2025 से 13 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
गाड़ी सं. 05220 – आनंद विहार से मुजफ्फरपुर स्पेशल अब 17 अगस्त 2025 से 14 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।
सरायगढ़ – देवघर स्पेशल का विस्तार
गाड़ी सं. 05517 – सरायगढ़ से देवघर स्पेशल 15 अगस्त 2025 से 24 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन चलेगी।
गाड़ी सं. 05518 – देवघर से सरायगढ़ स्पेशल 16 अगस्त 2025 से 25 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन परिचालित होगी।
सहरसा – पूर्णिया कोर्ट स्पेशल
गाड़ी सं. 05506 – सहरसा से पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 17 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक रविवार, सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
गाड़ी सं. 05505 – पूर्णिया कोर्ट से सहरसा स्पेशल 21 अगस्त 2025 से 18 सितंबर 2025 तक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी।
सहरसा – आनंद विहार स्पेशल का विस्तार
गाड़ी सं. 05575 – सहरसा से आनंद विहार स्पेशल 20 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
गाड़ी सं. 05576 – आनंद विहार से सहरसा स्पेशल 19 अगस्त 2025 से 09 सितंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
पूर्णिया कोर्ट – आनंद विहार स्पेशल
गाड़ी सं. 05579 – पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार स्पेशल 17 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक सप्ताह में चार दिन (शुक्रवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार) को चलेगी।
गाड़ी सं. 05580 – आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 20 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक सप्ताह में चार दिन (रविवार, शुक्रवार, बुधवार, गुरुवार) को चलेगी।
सिहो स्टेशन पर नया ठहराव
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सहरसा–आनंद विहार–सहरसा (05575/76) और पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार–पूर्णिया कोर्ट (05579/80) स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दरभंगा की बजाय सिहो स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है।
गाड़ी सं. 05575/05579 – सिहो स्टेशन पर 23:35 बजे आगमन और 23:40 बजे प्रस्थान। गाड़ी सं. 05576/05580 – सिहो स्टेशन पर 04:00 बजे आगमन और 04:05 बजे प्रस्थान।
रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का पेद्दपल्ली स्टेशन
इसके अलावे, यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दक्षिण मध्य रेलवे के पेद्दपल्ली स्टेशन पर दिये गए प्रायौगिक ठहराव को जारी रखने का निर्णय लिया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है -गाड़ी सं. 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का पेद्दपल्ली स्टेशन पर दिया गया प्रायौगिक ठहराव 17.08.2025 से आगे जारी रहेगा। गाड़ी सं. 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का पेद्दपल्ली स्टेशन पर दिया गया प्रायौगिक ठहराव 21.08.2025 से आगे जारी रहेगा।
यात्रियों को बड़ा लाभ
इस विस्तार से त्योहार सीजन में टिकट की उपलब्धता बढ़ेगी। बिहार, झारखंड और दिल्ली एनसीआर के बीच यात्रा करने वालों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। सहरसा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, देवघर और आनंद विहार के बीच यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।



