back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Murder In Samastipur | समस्तीपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, पैदल जा रहे सोनू को पुल पर घेरकर दाग दी ताबड़तोड़ गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement
Samastipur से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां शनिवार की सुबह युवक सोनू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। इस दौरान अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग की है। हत्या और गोलीबारी के बाद सभी अपराधी वारदात (Murder of young man in Samastipur) को अंजाम देते आराम से पैदल ही निकल गए।

Murder In Samastipur | सुबह 10.45 पर ही मगरदहीघाट गरजा गोलियों से

जानकारी के अनुसार, सोनू भी पैदल कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान अपराधी भी शहर के मगरदहीघाट गंडक नदी पुल (Incident happened on Bedi Gandak bridge In Samastipur) पर सुबह के करीब 10:45 बजे पहुंचे। तत्काल अपराधियों ने सोनू को घेरकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी पैदल ही भाग खड़े निकले।

Murder In Samastipur | अपराधियों को नहीं भाया सोनू का यह कदम

बताया जाता है कि शराब कांड से मामला जुड़ा है। इसको लेकर राजीव से सोनू की पूर्व से अदाबत चल रही थी। इसी शराबकांड के मामले में सोनू कोर्ट में गवाही देने जा रहा था। इसी दौरान उसपर गोलियां बरसाते हुए उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Amit Shah Bihar Visit: सीमांत गांवों में शाह का शंखनाद, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर Amit Shah Bihar Visit से सियासी हलचल तेज, जानिए सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पश्चिमी चंपारण और दोहरे एजेंडे

Murder In Samastipur | मौके पर मौजूद लोगों की बड़ी कोशिश, बच जाए जान…मगर ये हो ना सका

मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जख्मी हालत में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

- Advertisement -

Murder In Samastipur | कोर्ट में गवाही देने जा रहा था सोनू

जानकारी के अनुसार, सोनू कोर्ट में गवाही देने जा रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने सोनू को गोलियों से भून डाला। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

Murder In Samastipur | पैदल ही बूढ़ी गंडक पुल पार कर रहा था सोनू, अपराधी भी पहुंचे पैदल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोगों ने सोनू को पैदल ही बूढ़ी गंडक पुल से जाते देखा। इसी दौरान अपराधी भी पैदल ही पहुंचे। अपराधियों की संख्या दो थी। दोनों अपराधियों ने घेर के सोनू को गोली मार दी। वहां फरार हो गया।

Murder In Samastipur | पुल पर ही दाग दी कई राउंड गोली

पुल पर भीड़ के बीच हुई गोलीबारी की घटना से अफरातफरी मच गई। टोटो की मदद से पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुल पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना से हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें:  IIT Bombay: हॉस्टल के छात्र के बैग से मिले 5 जिंदा कारतूस, Bihar से जुड़ा सनसनीखेज कनेक्शन! पढ़िए समस्तीपुर, मुंगेर और “केएफ 7.65” की मार्किंग

Murder In Samastipur | शराब कांड और राजीव, पुलिस की यहीं से तहकीकात तेज

वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया है। और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। वहीं सोनू की पत्नी का कहना है कि राजीव नाम के शख्स के साथ उसके पति की दुश्मनी चल रही थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Minority Jobs: बिहार माइनॉरिटी जॉब्स का खुला ऑफर... अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बंपर बहाली, 1076 नए पदों पर होगी नियुक्ति!

Murder In Samastipur | शराब कांड से जुड़ी है हत्या की साजिश

शराबकांड के मामले में वो कोर्ट में गवाही देने जा रहा था। इसी दौरान उस पर गोलियां बरसा दी गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 23 फरवरी 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित होती ऊर्जा और ग्रहों के...

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें