back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

Good News — रेलकर्मियों के लिए बड़ी सौगात; SBI और भारतीय रेल के MoU के तहत मिलेगा ₹1.6 करोड़ तक का हवाई दुर्घटना बीमा कवर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

समस्तीपुर। समस्तीपुर स्थित ललित कला केंद्र में भारतीय रेल और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच हाल ही में हुए समझौते (MoU) के तहत रेल कर्मचारियों के लिए रेल सैलरी पैकेज पर विशेष बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देने के लिए एक सेमिनार आयोजित किया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

  • मंडल रेल प्रबंधक: श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा

  • SBI, समस्तीपुर मुख्य शाखा के प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक: श्री गणनाथ झा

सेमिनार में 100 से अधिक रेलकर्मियों ने भाग लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स।

रेल सैलरी पैकेज के अंतर्गत सुविधाएं 

रेलकर्मियों को इस पैकेज के तहत निम्नलिखित प्रमुख लाभ मिलेंगे:

  • शून्य बैलेंस खाता और सभी SBI एटीएम पर असीमित निशुल्क लेन-देन

  • व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (मृत्यु): ₹1 करोड़ तक का कवर (w.e.f. 04.09.2024)।

  • हवाई दुर्घटना बीमा (मृत्यु): ₹1.6 करोड़ तक का कवर।

  • स्थायी विकलांगता (Permanent Total Disablement): ₹1 करोड़ तक का कवर।

  • आंशिक विकलांगता (Permanent Partial Disability): ₹80 लाख तक का कवर (w.e.f. 04.01.2025)।

  • समूह जीवन बीमा (Group Term Life Insurance): ₹10 लाख तक का लाभ।

  • होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन व कार लोन पर आकर्षक ब्याज दरें और 50% तक प्रोसेसिंग फीस में छूट

  • लॉकर शुल्क में 50% तक की छूट।

  • निशुल्क ड्राफ्ट, मल्टी-सिटी चेक बुक, SMS अलर्ट, ऑनलाइन NEFT/RTGS सुविधा।

  • SBI Rewardz: हर ट्रांजेक्शन पर लॉयल्टी पॉइंट्स।

  • परिवार के लिए SBI रिश्ते (Family Savings Account) योजना के तहत विशेष लाभ।

  • व्यक्तिगत ऋण (Personal Loan) पर 31.01.2025 तक कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं।

मंडल रेल प्रबंधक का संदेश

मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा:

“यह पहल रेलकर्मियों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इससे उन्हें बेहतर वित्तीय सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। सभी कर्मचारियों को इस अवसर का लाभ उठाने की प्रेरणा दी जाती है।”

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें