back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

समस्तीपुर के उमेश ज्वेलर्स को अपराधियों ने पूरी तरह खंगाल डाला, 4 लाख के जेवरात साफ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मस्तीपुर में लूट, हत्या, चोरी, डकैती, छिनतई की घटनाएं पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है। अपराधी हैं कि नाको दम किए हुए हैं। इससे लोग अमन चैन की उम्मीद अब छोड़ चुके हैं। ताजा मामला फिर एक भीषण चोरी का है वह भी जेवलर्स की दुकान में। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र की है जहां सोमवार की देर रात बदमाशों ने उमेश ज्वेलर्स में लगभग पांच से छह किलो चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय सरायरंजन थाना क्षेत्र के उमेश ज्वेलर्स में लगभग पांच से छह किलो चांदी के जेवरात की चोरी कर अपराधी चलते बने हैं। चोरी के जेवरातों की कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई जा रही है।

- Advertisement -

आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस विफल है। इससे  व्यवसायी और आम लोगों में आक्रोश गहरा गया है। वहीं, थानाध्यक्ष राजा ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

वहीं, दुकान के मालिक नरेश कुमार साह ने बताया
कि हर रोज की तरह वह सोमवार की शाम अपनी दुकान अच्छी तरह से बंद करते हुए घर चले गए। मंगलवार की सुबह 9 बजे के आसपास दुकान खोलने आए तो तिजौरी का गेट टूटा हुआ है। अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। वहीं उसके अंदर रखा 5 से 6 किलो चांदी के जेवरात गायब था। चोरों ने दुकान के पीछे सेंध मारकर ग्रिल व दीवाल व आगे का एक और गेट तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पेट्रोल-डीजल प्राइस: अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल उछला, पर भारत में क्या हैं कीमतें?

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल प्राइस: अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल उछला, पर भारत में क्या हैं...

AI Technology: भारत की नई उड़ान, अमेरिका के साथ ‘पैक्स सिलिका’ पहल में शामिल

AI Technology: भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए...

Lawrence Bishnoi गैंग की नई साजिश, सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी!

Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर डर और खौफ का साया मंडरा...

Bihar Weather: बिहार में अब नहीं सताएगी ठंड, जानिए अगले 7 दिन का हाल और मौसमी बीमारियों की करवट!

Bihar Weather: प्रकृति का रंग भी निराला है, कभी ठिठुरती ठंड तो कभी बसंती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें