back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर में खुला सेभ टीथ डेंटल क्लिनिक, डॉ. संगीता सिंह ने कहा-स्वस्थ तन के लिए मजबूत दांत जरूरी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

समस्तीपुर, देशज टाइम्स। स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ जीवन आवश्यक है,और स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ दांतों का होना आवश्यक। यह बातें डॉ. संगीता सिंह ने अपने सेभ टीथ डेंटल क्लिनिक के शुभारम्भ कार्यक्रम में व्यक्त किए।

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर के जुरन छपड़ा में स्थित इस क्लीनिक पर पत्रकारों से बातचीत में दन्त चिकित्सक संगीता सिंह ने समाज में फैले भ्रान्तियों एवं दांतों के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ तन के लिए स्वस्थ दंत आवश्यक हैं। मुंह की सुंदरता में भी दांतों की भूमिका अहम बतायी।

- Advertisement -

डॉ. सिंह ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जागरुक करते हुए कहा कि बच्चों में जन्मजात विकृति को जीवन का अभिशाप नहीं माने। आधुनिक चिकित्सा पद्धति से उपचार कर सही करवाएं। बच्चों के दांतों की विकृति 13-15 वर्ष की आयु तक चिकत्सक से संपर्क कर आसानी से ठीक करा सकते हैं।मुजफ्फरपुर में खुला सेभ टीथ डेंटल क्लिनिक, डॉ. संगीता सिंह ने कहा-स्वस्थ तन के लिए मजबूत दांत जरूरी इसके बाद 18 वर्ष या उससे अधिक होने पर कठिनाई होती है, पर उसे भी ठीक किया जा सकता है। डॉ. संगीता ने पाचनतंत्र को ठीक रखने के लिए दांतों की अहम भूमिका को दर्शाया।मुजफ्फरपुर में खुला सेभ टीथ डेंटल क्लिनिक, डॉ. संगीता सिंह ने कहा-स्वस्थ तन के लिए मजबूत दांत जरूरी कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विकास कुमार ने किया। वहीं, कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर वयोवृद्ध समाजसेवी श्याम सुन्दर सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. काजल सिंह, डॉ.आरती, डॉ. स्वाति समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Celebrity Rental Income: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, ये सितारे किराए से कमाते हैं लाखों!

Celebrity Rental Income: ग्लैमर की दुनिया में जहां सितारे अपनी एक्टिंग और फिल्मों से...

Iranian Warship Sinks: भारत से लौट रहा ईरानी युद्धपोत डूबा, 101 नौसैनिक लापता, क्या अमेरिका-इजरायल ने किया हमला?

Iranian Warship Sinks: समंदर की लहरें केवल जहाजों को ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय रिश्तों...

रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा वेडिंग: ‘विरोश’ की शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम!

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा के सबसे चहेते कपल रश्मिका मंदाना और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें