spot_img

समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग, बैल चोरी करने आए युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या, तीन साथी फरार

spot_img
- Advertisement -

सत्यनारायण चौधरी, समस्तीपुर। समस्तीपुर में भीड़ ने एक बार फिर कानून से खेला। बैल चोरी करने आए चोर की बेरहमी से पिटाई करते-करते उसे मौत के घाट उतार दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस जगी। वहीं, उसके तीन अन्य साथी भाग गए। नहीं तो भीड़ इतनी उग्र थी वो तीनों भी मारे जाते।

- Advertisement -

घटना विभूतिपुर प्रखंड के चकहबीब गांव की है। पुलिस के गांव पहुंचते ही गांव से बड़ी संख्या में लोग फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक और एक मोबाइल भी बरामद की है। बाइक और मोबाइल मृतक पशु चोर की बताई जा रही है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

जानकारी के अनुसार, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब वार्ड संख्या-9 में रविवार की रात सुख लाल सहनी के घर पर चार की संख्या में पहुंचे चोर बैल चोरी कर रहे थे। इसी दौरान गृहस्वामी और आसपास के लोगों को चोरी की भनक लग गयी। फिर सभी ने ने मिलकर एक चोर को पकड़ लिया। वहीं तीन चोर भागने में सफल रहे।

- Advertisement -

इसके बाद भीड़ ने उक्त चोर की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची विभूतिपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सुखलाल सहनी के एक जोड़ी बैल चुराकर सभी ले जाने लगे थे। गांव में किसी की नींद खुल गई तो चोरी पकड़ी गई। हल्ला होने पर जुटे ग्रमीणों ने चोर को खदेड़ना शुरू किया, जिसके बाद तीन भाग गए जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ में शामिल लोगों ने उसे इतना पीटा की मौत हो गई। भीड़ का इंसाफः बिहार के समस्तीपुर में पीट-पीटकर हत्या, मृतक पर लगाया गया यह आरोप ग्रामीणों की पिटाई से चोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और लाश अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर गांव में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। चोर के परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस उन तीनों को भी खोज रही है जो घटना के वक्त मृतक के साथ थे।

सूचना पर पहुंची विभूतिपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक और एक मोबाइल भी बरामद की है। बाइक और मोबाइल मृतक पशु चोर की बताई जा रही है। मरने वाले चोर की सुबह तक पहचान नहीं हो पायी है। पिटाई के दौरान फरार तो लोगों की तलाश की जा रही है। उनके मिलने पर सच्चाई सामने आएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey