spot_img

समस्तीपुर में होली खेलने के बाद शाम में स्नान करने गए तीन किशोर बूढ़ी गंडक में डूबे, दो की मौत, एक को महिलाओं ने बचाया

spot_img
- Advertisement -

मस्तीपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ी गंडक के जितवारपुर कोठी घाट पर होली खेलने के बाद शाम स्नान करने गए तीन किशोर डूब गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बूढ़ी गंडक के जितवारपुर कोठी घाट स्नान करने गए तीन किशोर डूब गए। एक किशोर को तो सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी।

- Advertisement -

मृतकों में जितवारपुर चौथ निवासी राजू राय का पुत्र राजकुमार व रामप्रवेश राय का पुत्र निरंजन कुमार शामिल है। होली खेलने के बाद तीन बच्चे स्नान करने के लिए बूढ़ी गंडक के जितवारपुर कोठी घाट पर स्नान करने गए थे। इनमें एक किशोर को तो सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन दो बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों में जितवारपुर चौथ निवासी राजू राय का पुत्र राजकुमार व रामप्रवेश राय का पुत्र निरंजन कुमार हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार अन्य लोग भी उस समय नदी में स्नान कर रहे थे। नहाने के दौरान अचानक तीनों किशोर गहरे पानी में चले जाने और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख घाट पर कपड़े धो रही महिलाओं के शोर मचाने पर लोग दौड़े और डूब रहे किशोरों को बचाने के लिए नदी में कूदे। जिस क्रम में एक को तो लोगों ने सुरिक्षत निकाल लिया, लेकिन दो किशोर डूबने के बाद लापता हो गए।

पुलिस के मुताबिक नहाने के दौरान तीनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख घाट पर कपड़े धो रही महिलाओं के शोर मचाने पर लोग दौड़े और डूब रहे किशोरों को बचाने के लिए नदी में कूदे। इसी क्रम में एक को तो लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया लेकिन दो किशोर डूबने के बाद लापता हो गए।

करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद लोगों ने दोनों किशोरों को खोज निकालने में सफलता हासिल की लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी है। फिर भी स्थानीय लोग दोनों को अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंचे मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खबर: कल से 6 KM और दौड़ेगी मेट्रो, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन!

Patna Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक 6 किलोमीटर की मेट्रो से#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder