back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

तेजस्वी-विजय चौधरी के तंज पर उलझते-जवाब देते सम्राट चौधरी और सामने बैठे नीतीश और उनकी मुस्कुराहट

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधानमंडल के विशेष सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जमकर नोकझोंक हुआ। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी आपस में भिड़ गए। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और बिधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी आपस में  भिड़ गए।

- Advertisement -

दोनों नेताओं ने आपस में कई आरोप लगाए जिससे सदन में मौजूद अन्य नेता मजा लेते नजर आए। सीएम नीतीश कुमार भी हंसते नजर आए। विधान परिषद में तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बधाई दी। साथ ही तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से चुटकी ली और कहा कि आप तो हर दल के हैं। कभी हमारे थे, आज भाजपा में हैं।तेजस्वी-विजय चौधरी के तंज पर उलझते-जवाब देते सम्राट चौधरी और सामने बैठे नीतीश और उनकी मुस्कुराहट गुरुवार को विधान परिषद में सम्राट चौधरी ने कहा कि हमलोग दूसरी पीढ़ी हैं जो नीतीश कुमार जी का दंश झेल रहे हैं। ये कब किसके साथ हो जाएंगे,किसी को नहीं पता। सम्राट ने तेजस्वी और लालू परिवार पर भी हमला किया।

- Advertisement -

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले आप हमारे दल राजद में थे। राबड़ी देवी मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उसके बाद जदयू में गए, आज भाजपा में हैं। इसलिए आपका दल कौन-सा है यह बता दीजिए। तेजस्वी यादव के इस बयान पर भड़के सम्राट चौधरी ने कहा कि यहां राजतंत्र नहीं है कि आपका दल है। आपका दल क्या होता है? देश में राजशाही नहीं चल रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bengaluru LPG Shortage: बेंगलुरु के रेस्तरां और होटलों पर मंडराया संकट, जानें क्यों?

Tejashwi Yadavतेजस्वी के सवालों का जवाब देते देते सम्राट चौधरी तेजस्वी ने बगल में बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बार-बार बदल चुके हैं। ये कब किसके साथ हो जायेंगे, किसी को पता नहीं चल सकता । यही उनका कैरेक्टर है। इन्होंने बिहार का डीएनए तय कर दिया कि बिहार का पॉलिटिकल डीएनए कहीं भी जा सकता है।

सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री विजय चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि पहले एक दल में गए, फिर दूसरे दल में और अब तीसरे में हैं। इस पर जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आप चिंता ना करें 2024 और 2025 में इसी दलदल में कमल ही खिलेगा।

इससे पूर्व सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के आपस में आरोप-प्रत्यारोप पर सदन में मौजूद अन्य नेता मजे लेते नजर आए। सीएम नीतीश कुमार भी हंसते नजर आए। विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने दोनों को यह कहकर समझाने की कोशिश की कि आज का दिन विवाद के लिए नहीं है। तब जाकर दोनों ने अपने अपने स्थान पर बैठे और सदन का माहौल सामान्य हुआ।तेजस्वी-विजय चौधरी के तंज पर उलझते-जवाब देते सम्राट चौधरी और सामने बैठे नीतीश और उनकी मुस्कुराहटइससे पहले विजय चौधरी ने सम्राट चौधरी को बधाई दी और कहा कि सम्राट चौधरी से कल मुलाकात हुई थी लेकिन नेता प्रतिपक्ष की जानकारी नहीं दी। उस समय तक पार्टी ने घोषणा नहीं की थी। शायद इसलिए नहीं बताया। विजय चौधरी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय पार्टी में कब किसका नाम कट जाए, यह किसी को पता नहीं होता है। सम्राट चौधरी अब नेता प्रतिपक्ष हैं, इसके लिए इन्हें बधाई देता हूं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AC Maintenance Tips: गर्मी से पहले अपने AC को ऐसे करें तैयार, सर्विसिंग का खर्चा होगा कम

AC Maintenance Tips: गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही घरों और दफ्तरों में...

Dhurandhar The Revenge Box Office: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, नॉर्थ अमेरिका में मचाया तहलका!

Dhurandhar The Revenge Box Office: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

Darbhanga News: बेनीपुर में Mission Parivar Vikas का शानदार आगाज, अब नए साधन से तीन साल तक गर्भधारण से मिलेगी मुक्ति

Mission Parivar Vikas: जैसे एक कुशल माली के हाथों बगीचे की तकदीर बदल जाती...

T20 World Cup की दीवानगी, दूल्हे ने फेरे रोके, देखने लगा मैच!

T20 World Cup: क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, यह भारत में एक भावना है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें