back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

पटना में गंगा नदी से बालू की अवैध ढुलाई में लगी नाव डूबी, 15 से अधिक मजदूर लापता

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

राजधानी पटना के दानापुर में मनेर संगम के पास रविवार सुबह गंगा नदी से बालू की अवैध ढुलाई में लगी एक नाव डूब गयी है। इस नाव पर कई मजदूर सवार थे, जिनका अभी कोई पता नहीं चल पाया है। मजदूरों की खोज के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दानापुर के मनेर प्रखंड के हल्दी छपरा संगम घाट पर बालू की अवैध रूप से लोडिंग कर पहलेजा घाट जा रही थी। अचानक तेज़ हवाओं के चलते नाव गोता खाकर गंगा में डूब गयी। बताया गया कि नाव पर 15 लोग सवार थे और यह सभी लोग गंगा में डूब गये। फिलहाल सभी नाव सवार लोग लापता हैं। यह नाव वैशाली जिले के गोविंदपुर की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दानापुर एसडीएम, एएसपी, मनेर थाना प्रभारी सहित अंचलाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बालू लदा एक नाव मनेर के हल्दी छपरा से खुली। बताया जा रहा है कि बीच गंगा में पहुंचते ही नाव असंतुलित होकर गंगा में डूब गई। नाव पर सवार सभी मजदूर किसी तरह हाथ-पांव मारकर तेज बहाव से बचने का प्रयास करने लगे। समाचार लिखे जाने तक मजदूरों की खोजबीन जारी थी।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें