back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

बिहार में अब तक 77.8 फीसद कोविड-19 टीकाकरण में शिवहर को पहला, सारण को मिला दूसरा स्थान

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा,देंशज न्यूज। कोविड-19 के टीकाकरण के मामले में सारण जिले ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले में टीकाकरण का प्रतिशत 90.1 है। अब तक कुल 16655 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। 18488 व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था।
राज्य स्तर पर शिवहर को पहला स्थान मिला है। वहां 2453 व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसमें से 2294 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है। शिवहर की तुलना में सारण जिले में 8 गुणा व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है। इसी तरह प्रतिशत के हिसाब से सारण जिला भले ही दूसरे स्थान पर है, लेकिन बिहार में सबसे अधिक पटना के बाद सारण जिले में टीकाकरण हुआ है।
देश स्तर पर बिहार को पहला स्थान दिलाने में सारण जिले का भी राज्य में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पूरे बिहार में अब तक 77.8 प्रतिशत
व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है। पूरे राज्य में 476061 के टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 370225 व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि कोविशिल्ड तीन लाख 58 हजार 940 व्यक्तियों को लगाया जा चुका है।
सारण जिले में 16655 व्यक्तियों का टीकाकरण और कोविशिल्ड लगाया जा चुका है। राज्य स्तर पर सारण जिले को दूसरा स्थान मिलने पर जिले के स्वास्थ्य कर्मियों ने खुशी का इजहार किया है। सिविल सर्जन डा माधवेश्वर झा ने सभी चिकित्साकर्मियों के कार्यों की सराहना की है और कहा है कि राज्य स्तर पर सारण जिले को प्रथम स्थान पर लाना है। उन्होंने इसके लिए सभी चिकित्सा कर्मियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें:  Bihar Sugar Industry: बिहार में चीनी क्रांति की तैयारी, 25 नई मिलें और बंद पड़े कारखाने होंगे चालू!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें