spot_img

दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, नदी किनारे से मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

सारण। रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरिसिया बाजार एवं बिरमपरसा गांव के बीच सोंधी नदी के किनारे से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार के अहले सुबह गांव की महिलायें शौच के लिए सोंधी नदी के किनारे गयी थीं तभी महिलाओं की नजर युवती के शव पर पड़ी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

महिलाओं के शोर मचाने पर भीड़ इकठा होने लगी।ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत पहुँचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने पत्रकारों को बताया कि प्रथम दृष्टया अन्यत्र से लगभग 20 वर्षीय युवती की हत्या कर शव को सोंधी नदी के किनारे फेक दिया गया है।

ग्रामीणों की ओर से युवती के साथ रेप की भी संभावना जताई जा रही थी, जिसपर थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच चल रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

युवती के पहचान के लिए प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...