back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

ये क्या हुआ … ADG कोर्ट ने प्रभारी एसपी को लिया हिरासत में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हत्या के 43 साल पुराने मामले में आदेश के बाद भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं करने अथवा अदालत की ओर से कुर्की-जब्ती का तामिला प्रतिवेदन पेश नहीं करने के मामले में सासाराम कोर्ट ने बड़ा फैसला करते हुए एसपी आशीष भारती के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी एसपी सह मुख्यालय डीएसपी सरोज कुमार साह को न्यायिक हिरासत में रखा। अदालत में पेश हुए होते ही कोर्ट ने उन्हें पांच घंटे तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश सुनाया।

- Advertisement -

मामला, नसारीगंज थाना क्षेत्र के अतमीगंज गांव में रामानुज सिंह उर्फ ​​छेदी सिंह की गोली मारकर हत्या का है। 18 सितंबर 1979 को छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

- Advertisement -

सुनवाई के दौरान चार आरोपियों की मौत हो गई। मामले की सुनवाई (ट्रायल नंबर 115/1980) दो आरोपी व्यक्तियों राम निवास सिंह और लक्ष्मी नारायण मास्टर की उपस्थिति के लिए अदालत में लंबित है। मामले की निगरानी उच्च न्यायालय पटना की ओर से की जा रही थी।

- Advertisement -

बताया जाता है कि कोर्ट ने हत्या के इस मामले में नासरीगंज के अतमिगंज निवासी लक्ष्मीनारायण मास्टर के विरूद्ध पूर्व में वारंट व कुर्की-जब्ती का आदेश दिया था। आदेश का अनुपालन कराने के लिए कोर्ट ने कई बार पत्र भेजा। एसपी को रिमांइडर भी जारी किया था। लेकिन, मामले के आरोपित को न तो गिरफ्तार कर पेश किया गया और न ही कुर्की-जब्ती का तामिला प्रतिवेदन पेश किया गया।

उच्च न्यायालय ने इस साल 7 अप्रैल को सत्र अदालत से तीन महीने के भीतर मुकदमे को समाप्त करने को कहा था। प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) सासाराम मनोज कुमार की निचली अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लेकिन पुलिस ऐसा करने में नाकाम रही।

बाद में उनकी ओर से एसपी को पेशी कराने के दिए गए आवेदन पर कोर्ट ने विचार किया व शाम तीन बजे उन्हें बाहर जाने की अनुमति दी। साथ ही एसपी को 24 अक्टूबर को हर-हाल में अदालत में पेश होने का आदेश दिया। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी व अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता आते-जाते रहे। कुछ लोगों ने मामले में कोर्ट से गुहार भी लगायी। लेकिन, कोर्ट का कहना था कि हाईकोर्ट के आदेश पर मामले को तीन माह के अंदर हर हाल में निष्पादित किया जाना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

यूपी बोर्ड एग्जाम: कॉपियों में नोट रखने पर अब छात्र और शिक्षक दोनों पर होगी कार्रवाई

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 18 फरवरी से...

भूमि पेडनेकर ने महाशिवरात्रि पर की शिव आराधना, फैंस ने दिल खोलकर लुटाया प्यार!

Bhumi Pednekar News: बॉलीवुड की चकाचौंध से भरी दुनिया में अक्सर सितारे अपनी निजी...

T20 World Cup 2026: कोलंबो में आज होगा भारत-पाकिस्तान का महासंग्राम, रोमांच चरम पर!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला, भारत बनाम...

Darbhanga News: घनश्यामपुर CHC में पहुंचा प्रशासन, Hospital Inspection मिली खामियां तो अधिकारियों ने दी बड़ी चेतावनी

Hospital Inspection: प्रशासन की नींद जब टूटती है, तो स्वास्थ्य महकमे की कुर्सियां हिलने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें