spot_img

Bettiah News | Nandangarh Inter College Lauria | छात्र कोष में 57.54 लाख का घोटाला, DEO और DPO समेत 12 पर FIR

spot_img
- Advertisement -

Bettiah News | Nandangarh Inter College Lauria के छात्र कोष में 57.54 लाख का घोटाला हुआ है। इस घोटाले की फेर में DEO और DPO समेत 12 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। अब, दरोगा रविंद्र नाथ यादव की अगुवाई में शुरू जांच में सबकुछ खुलकर सामने आएगा।

- Advertisement -

Bettiah News | Nandangarh Inter College Lauria | सीजेएम के आदेश पर दो पूर्व DEO और एक DPO समेत 12 लोगों पर एफआईआर

जहां, बेतिया में सीजेएम के आदेश पर जिले के दो पूर्व DEO और एक DPO समेत 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज करने से सनसनी है। मामला नंदनगढ़ इंटर कॉलेज लौरिया के छात्र कोष में घोटाले का है जहां 57 लाख 54 हजार रुपए के गबन का सभी लोगों पर आरोप है।

- Advertisement -

Bettiah News | Nandangarh Inter College Lauria | प्राचार्य सय्यद बाबू अहमद ने लिखित आवेदन देकर CJI से इसकी शिकायत की थी

जानकारी के अनुसार,नंदनगढ़ इंटर कॉलेज के प्राचार्य सय्यद बाबू अहमद ने लिखित आवेदन देकर CJI से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद नंदनगढ़ कॉलेज लौरिया के छात्र कोष से 57.54 लाख रुपये के गबन के आरोप में बेतिया के दो पूर्व DEO और एक DPO सहित 12 लोगों पर CJM के आदेशानुसार FIR दर्ज हुआ है।

- Advertisement -

Bettiah News | Nandangarh Inter College Lauria | लौरिया पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए

जानकारी के अनुसार, लौरिया पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए दो पूर्व DEO हरेंद्र झा और विनोद कुमार विमल के साथ DPO राजन कुमार के खिलाफ गबन के आरोप की जांच दरोगा रविंद्र नाथ यादव की अगुवाई में शुरू कर दी है जो पूरे मामले का अनुसंधान कर रहे हैं।

Bettiah News | Nandangarh Inter College Lauria | पत्नी को सचिव, भाई को कोषाध्यक्ष और चाचा को अंकेक्षक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नंदनगढ़ कॉलेज का संचालन आरोपी प्राचार्य सुनील कुमार राव की ओर से नीयत मौजा से अलग अपने निजी भवन में किया गया। जहां उन्होंने अपनी पत्नी को सचिव, भाई को कोषाध्यक्ष और चाचा को अंकेक्षक बनाकर छात्रों से शैक्षणिक शुल्क के नाम पर 57.54 लाख रुपये का गबन किया है।

Bettiah News | Nandangarh Inter College Lauria | यूज़र ID और पासवर्ड आरोपी प्राचार्य को अवैध तरीके से मुहैया कराई

प्राचार्य के साथ साथ दो पूर्व DPO हरेद्र झा और विनोद कुमार विमल के अलावे माध्यमिक शिक्षा के तत्कालीन DPO राजन कुमार भी जांच की जद में हैं। इन सब ने मिलकर BSEB से जारी यूज़र ID और पासवर्ड आरोपी प्राचार्य को अवैध तरीके से मुहैया कराई थी। इस गबन में वे बराबर के हिस्सेदार भी रहे। इसकी जांच की जा रही है।

Bettiah News | Nandangarh Inter College Lauria | DEO विनोद कुमार विमल का कहना है

वहीं, DEO विनोद कुमार विमल का कहना है कि इस पूरे मामले में वह कहीं नहीं हैं। उन्हें बेवजह फंसाया गया है जहां ये यूजर ID और पासवर्ड उनके पूर्ववर्ती हरेंद्र झा की ओर से उनके खुद के कार्यकाल के दौरान ही आरोपी प्राचार्य को दिया गया था। इसमें उनका कुछ लेना देना नहीं है। वैसे, यह सभी साक्ष्य जिला शिक्षा कार्यालय में सुरक्षित है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...