back to top
22 जून, 2024
spot_img

बिहार में गर्मी ने बदला सभी निजी और सरकारी स्कूलों का समय, 15 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह 11.45 बजे तक ही खुलेंगे, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

spot_img
Advertisement
Advertisement

बढ़ रही गर्मी और हवा के गर्म थपेड़ों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने को लेकर आदेश जारी किया है।

हीट वेव के बीच स्कूलों के खुलने और बंद होने का टाइम बदल गया है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। ऐसा, बिहार में अप्रैल के महीने में तपती गर्मी को लेकर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बच्चों से लेकर बड़ों तक बड़ी संख्या में लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। पटना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से पूरे प्रदेश में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी कर दी है। इसे देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों के स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

स्कूल अब मार्निंग शिफ्ट में चलेंगे। यह जानकारी पटना के डीएम ने पत्र जारी करके दे दिया है। इसके तहत 15 अप्रैल से पटना जिले में सभी निजी और सरकारी स्कूल सुबह 11.45 बजे तक ही संचालित होंगी। पढ़िए पूरी खबर

पटना जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार शनिवार से सभी स्कूलों पर लागू होगा। निर्धारित समय के बाद स्कूल खुले रहने पर कार्रवाई होगी।

डीएम ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। गर्मी की वजह से बच्चों को कोई परेशानी ना हो इसलिए स्कूलों को सुबह 11.45 बजे तक बंद करना होगा। यह निर्देश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।

उल्लेखनीय है कि पटना सहित राज्य के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से तापमान में अधिक वृद्धि हुई है। जिसे देखते हुए बच्चों को लू और गर्मी जनित परेशानी से बचाने के लिए पटना जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान अचानक से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। पटना जिले का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गुरुवार को पटना का तापमान राज्य से सर्वाधिक रहा। शुक्रवार को भी तीखी धूप सुबह से ही देखी जा रही है। सुबह दस बजे से ही गर्म हवा के कारण लू का एहसास होने लगा है।

हालांकि पटना ही नहीं राज्य के लगभग 10 जिलों में पिछले 24 घंटों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बढ़ती गर्मी के कारण अब हीट वेब का असर भी दिखने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार पटना का तापमान फ़िलहाल 37 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए लेकिन मौजूदा समय में यह सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा है। अगले कुछ दिनों के दौरान गर्मी में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

पटना जिला प्रशासन ने गर्मी की इस संभावना को देखते हुए ही जिले के स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया है। ताकि सुबह ठंढ में ही बच्चे स्कूल पहुंच जाये और गर्मी बढ़ने से पहले अपने घरों में सुरक्षित रह सके।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें