बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां स्कूली बस ड्राइवर ने एक साथ करीब पांच साल की दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। इतना ही नहीं, इस दरिंदे ने स्कूल से घर ले जाने के दौरान दोनों बच्चियों को हवस का शिकार बनाते हुए दुष्कर्म के बाद पूरे वारदात का वीडियो (School van driver raped two innocent children) भी बना लिया।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
दर्ज की गई शिकायत में आरोपी ड्राइवर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु गांव के रहने वाले सिकंदर राय के रूप में हुई है। आरोपी लड़कियों को स्कूल से लौटते समय एक सुनसान जगह पर ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने कथित तौर पर घटना का वीडियो भी बनाया है। हालांकि, आरोपी ने अपराध में अपनी मौजूदगी से इनकार किया है, पुलिस का कहना है कि घटना के विवरण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिलहाल आरोपी ड्राइवर का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।
घटना बीरपुर थाना इलाके की है। दोनों बच्ची सहेली हैं और एक ही गांव में कुछ दूरी पर रहती हैं। दोनों ही बच्ची चार से पांच साल की हैं। वो एक निजी विद्यालय में नर्सरी क्लास में पढ़ती हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 3 साल से स्कूल की मैजिक वैन चलाया है।
जानकारी के अनुसार,निजी विद्यालय का स्कूली मैजिक वैन चलाने वाला इस चालक सिकंदर राय ने बीती देर शाम स्कूल से घर पहुंचाने के दौरान दो मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा है। ड्राइवर दोनों बच्ची को स्कूल से घर ले जाने के दौरान सुनसान जगह पर ले गया और बारी-बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ने दोनों ही बच्चियों को उसके घर छोड़ दिया और वापस लौट गया।
स्कूली छात्राओं के माता-पिता ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार, दोनों खून से सने कपड़ों में घर लौटीं। जब जांच की गई, तो उन्होंने घटना का घिनौना विवरण उजागर किया। माता-पिता ने तुरंत ड्राइवर को पकड़ लिया। क्योंकि वह लड़कियों को घर वापस छोड़ने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था।
दोनों बच्चियां प्राइवेट स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती हैं। दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई। उसके बाद ड्राइवर सिकंदर राय वैन से दोनों बच्चियों को घर छोड़ने के लिए लेकर निकला। सभी बच्चों को घर छोड़ने के बाद वैन में दोनों बच्ची रह गई थीं। ड्राइवर ने रास्ते में किसी सुनसान जगह पर वैन रोकी। दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और दुष्कर्म किया।
डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि हम लोग पॉक्सो एक्ट के तहत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी सिकंदर राय से पूछताछ जारी है। दुष्कर्म का वीडियो बनाए जाने के मामले में अमित कुमार ने बताया कि यह जांच का विषय है। आरोपी का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है।