back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Road Accident | स्कार्पियो नहर में गिरी, मुखिया, उपसरपंच और वार्ड सदस्य की मौत, चार अन्य जख्मी, पार्टी से लौटने के दौरान हादसा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बड़ी खबर है जहां बीती रात एक स्कॉर्पियो पुल पर चढ़ने के दौरान नदी में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार मुखिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का रोहतास के (Scorpio fell into canal, 3 dead) दिनारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल

पुलिस के मुताबिक रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र के भामपुर सेमरी पुल के पास की है। मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी कला पंचायत के वर्तमान मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में स्कॉर्पियो सवार चार अन्य लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब खबर विस्तार से

जन्म दिन की पार्टी से लौटने के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, जिले के अनुमंडल अंर्तगत दिनारा प्रखंड के सेमरी योगियां गांव के पास कंचन नदी में स्काॅर्पियो पुल से नीचे गिर गई। इसके पलटने से उसमें सवार बीसीकलां पंचायत के मुखिया उमेश पासवान समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है।

मच गया कोहराम

मृतकों में बीसीकलां गांव निवासी और पंचायत के मुखिया उमेश पासवान के अलावा उपसरपंच विपिन गिरि और वार्ड सदस्य बीसीखुर्द निवासी महेंद्र पाल शामिल हैं, जबकि, छह अन्य लोग घायल हो गये हैं। सभी एक जन्मदिन की पार्टी से आ रहे थे। घायलों में कोइरियां गांव के निवासी चंदन पासवान और रवि पासवान भी शामिल हैं।

घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया गाड़ी से

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक मुखिया लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता भी थे। पूर्व में दिनारा के प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके थे। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

जरूर पढ़ें

₹4233 करोड़ से 663 पंचायत भवन, 1000 कन्या विवाह मंडपों की मिली सौगात…बुनियादी ढांचा, किसान कल्याण में ऐतिहासिक निवेश

पटना में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ₹4233 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास...

RSS के 100 साल पूरे!: 100 रुपए के स्मारक सिक्के और डाक टिकट

पीएम मोदी ने RSS के 100 साल पूरे होने पर जारी किया स्मारक सिक्का...

Muzaffarpur में रातों-रात 3 घरों में चोरों का धावा -बेटी ने देखा चोर, चाकू की धमकी देकर फरार हुआ अपराधी

मुजफ्फरपुर में रातों-रात तीन घरों में चोरों का धावा। बाजितपुर मझौली गांव में चोरी...

बिहार में मंत्री के बेटे से मांगी 10 लाख रंगदारी, फोन पर बोला अपराधी – “क्रिमिनल हूं, 10 लाख चाहिए

बिहार में मंत्री के बेटे से 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर मौत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें