spot_img

Madhubani News | Jhanjharpur News | दुल्हन के घर बज रही थी शहनाई…दुल्हा मंडप की जगह पहुंचा Darbhanga DMCH, हादसा…Scorpio पलटी, दुल्हे का जबरा टूटा, कई बराती जख्मी

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Jhanjharpur News | दुल्हन के घर बज रही थी शहनाई…। अचानक शहनाई की शोर थम गई। पता चला, दुल्हे की गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया। दुल्हन के घर के पास कुछ ही दूरी पर हादसा…जहां मंडप पहुंचने की बजाए दुल्हा को सीधे Darbhanga DMCH में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News| Jhanjharpur News| Scorpio पलटने से दुल्हे का जबरा टूट गया, सब स्तब्ध

Scorpio पलटने से दुल्हे का जबरा टूट गया। कई बराती जख्मी हो गए। बज रही शहनाई अचानक मौन हो गई। दूल्हा मंडप की जगह अस्पताल पहुंचने की वारदात से और कई बरातियों के जख्मी होने की खबर, दूल्हा समेत दो का डीएमसीएच में इलाज की खबर ने एकबारगी…सबको स्तब्ध कर दिया जहां…

- Advertisement -

Madhubani News| Jhanjharpur News| दुर्घटना से दुल्हा-  दुल्हन के घर खुशी की जगह मातम

झंझारपुर में गाजे बाजे के साथ बारात को लेकर शादी को निकले दुल्हा तेज रफ्तार के कहर के कारण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंच गया। दुर्घटना को लेकर दुल्हा और दुल्हन के घर में खुशी की जगह मातम छा गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए दूल्हे एवं दो बाराती को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा आ रहे CM Samrat ! दिखेगा 22 नवंबर को 'सम्राट-मास्टर स्ट्रोक' ! 358 करोड़ की 107 परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर |नागेंद्र झा स्टेडियम बनेगा गवाह

Madhubani News| Jhanjharpur News| 21 स्टिच चेहरे में लगाए गए हैं, जबकि जबरा भी टूट गया है

घटना के तुरंत बाद अड़रिया संग्राम स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।दुर्घटना जगतपुर से एकडारा के बीच नहर के समीप हुई। स्कॉर्पियो को दूल्हा के मामा चला रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की देर रात कोईलख गांव निवासी स्वर्गीय विनोद साहू के 28 वर्षीय पुत्र दिवाकर साहू का विवाह एक एकडारा (फुलपरास) में तय हुआ था। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि दुल्हे के चेहरे में जबरदस्त चोट लगी है। 21 स्टिच चेहरे में लगाए गए हैं, जबकि जबरा भी टूट गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अधिकारियों की मनमानी खत्म! अब नहीं कर पाएंगे ये दो बड़े काम, सख्त निर्देश - मनमर्जी नहीं चलेगी!

Madhubani News| Jhanjharpur News| बारात कोईलख गांव से फुलपरास के एकडारा जा रही थी

बारात कोईलख गांव से एकडारा (फुलपरास) जा रही थी। उनके साथ गाड़ी में उनके पुत्र, पुत्री समेत अन्य लोग मौजूद थे। दुल्हन के घर के पहुंचने से कुछ दूरी पहले ही रात के समय स्कॉर्पियो पलट गई। तत्काल दूल्हा दिवाकर साहू, उनके मामा मोहन साहू, मोहन साहू की पुत्री 14 वर्षीय आराध्या गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता की 11 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना के बाद एकडारा (फुलपरास) में मांगलिक कार्य रुक गया। लड़की के घर बज रही शहनाई के अचानक मौन हो जाने से स्वजन एवं परिजन काफी चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें:  छठ के बाद मुंबई-अहमदाबाद जाने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार से चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोरखपुर में सपा के रोड शो ने ली मासूम की जान! योगी का फूटा गुस्सा, अखिलेश भी भड़के

Gorakhpur Politics: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान एक 12-13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया, वहीं अखिलेश या#GorakhpurPolitics,#YogiAdityanath,#AkhileshYadav

बक्सर में भयानक सड़क हादसा | बाइक – कार की टक्कर! 4 लोगों की मौत| 4 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Buxar Road Accident: बक्सर में चौसा-मोहनिया मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार देर शाम बाइक और हुंडई आई-20 कार की टक्कर में 4 अन्य गंभीर रूप से#BuxarAccident,#BiharRoadSafety,#CarBikeCrash

छठ के बाद मुंबई-अहमदाबाद जाने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार से चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Bihar Chhath Special Trains: छठ के बाद बिहार से वापस लौटने वाले लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मुंबई, अहमदाबाद, एर्नाकुलम और उधना सहित कई शहरों के लिए 8 नई स्पेशल ट्रेनें#BiharNews,#ChhathSpecialTrains,#IndianRailways

Muzaffarpur Gas Leak | मुजफ्फरपुर में बड़ा खतरा! गैस लीक से बेला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, 100 ट्रक हटाए, 200 मीटर सील

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर 100 ट्रक हटाए गए और 200 मीटर का इलाका सील कर दिया गय#MuzaffarpurNews,#AmmoniaLeak,#BiharSafety