back to top
22 जून, 2024
spot_img

बिहार बनेगा धनकुबेर…हो रही सोने (Gold) की खोज…मिल गया है भंडार…बस GSI पहुंचने वाली है ‘Mission Gold’ तक

spot_img
Advertisement
Advertisement

बांका जो मंदार पर्वत की गोद में बसा है और अपने आप में बेहद खूबसूरत है, जो बिहार राज्य के दक्षिण-पूर्व भाग में अवस्थित हैं, जिसकी पूर्वी और दक्षिण सीमाएं झारखंड राज्य के क्रमशः गोड्डा और देवघर जिले से मिलती हैं, पश्चिम एवं उत्तर-पूर्व में यह क्रमशः जमुई और मुंगर जिले को छूती हैं वहां बसा है सोना (Gold) जहां लगातार सोने की खोज हो रही है।

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) के भूवैज्ञानिकों की टीम लगातार कई दिनों से सोने की खुदाई में जुटी हुई है। जिले कटोरिया प्रखंड स्थित केरवार गांव में चिह्नित जमीन के नीचे सोने का खजाना है। इसके लिए ड्रिल मशीन के जरिए करीब 320 फीट तक खुदाई की जा चुकी है। 650 फीट तक खुदाई की जाएगी।

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की टीम ने अब तक 320 फीट जमीन के नीचे तक खुदाई कर चुकी है। 30 बॉक्स में भरकर पत्थरों को लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया है।

बांका जिले के कटोरिया प्रखंड में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की टीम दो सप्ताह से अपने ‘मिशन गोल्ड’ में जुटी हुई है। जयपुर थाना क्षेत्र के लकरामा पंचायत के केरवार गांव में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम सोने की खोज में पसीना बहा रही है।

खुदाई से निकले वाले पत्थर, मिट्टी समेत सामग्री को लैब टेस्ट के लिए जमा किया जा रहा है। पिछले दो सप्ताह के दौरान खुदाई स्थल से करीब 35 बॉक्स पत्थर सैंपल के रूप में जांच के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, कई महीनों से केंद्रीय और राज्य स्तर की भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण टीमें लगातार स्टडी कर रही हैं। वैज्ञानिकों को यकीन है कि इस जगह सोने का अपार भंडार मिल सकता है। भू-सर्वेक्षण की टीमें अलग-अलग जगहों से नमूने जमा कर रही हैं।

सोने की खोज में अब तक बहुत से सुनहरे और काले पत्थर मिले हैं। 30 बक्सों में भरकर आगे की साइंटिफिक जांच के लिए इन्हें जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) लैब भेजा गया है।

जीएसआई की टीम को रिपोर्ट का इंतजार है। मगर ग्राउंड पर काम जोर-शोर से चल रहा है। करीब 320 फीट तक की खुदाई हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बिहार की इस धरती के नीचे सोने का अकूत भंडार छिपा है।

खुदाई के दौरान इसमें तीन सोने की तरह दिखने वाला चमकीला धातु भी मिला है। चमकीले धातु के मिलने से सोने के भंडार होने की उम्मीद जगी है। हालांकि ये क्या चीज है, इस पर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। लैब टेस्टिंग के बाद ही कुछ भी क्लियर हो पाएगा।

बांका से कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र स्थित लकरामा पंचायत के खैरवार गांव स्थित पहाड़ी और बंजर भूमि के गर्भ से कई तरह के मेटल और चमकीले धातु निकल रहे।

अब तक खुदाई में काले रंग का मटेरियल, पत्थर और अन्य प्रकार की चीजें निकली हैं, जिसे 11 बॉक्स में संरक्षित कर लैब भेज दिया गया है। रविवार को भी खुदाई का कार्य चल रहा।

100 साल पहले अंग्रेजों ने भी खुदाई की थी। इसकी निशानी अब भी मौजूद हैं। गांव के बुजुर्गों ने भी इसकी तस्दीक की। उनके मुताबिक 10-15 फीट का गड्‌ढा किया गया था। अब GSI की तरफ से खुदाई की जा रही है।

कहा जा रहा है कि जल्द ही बांका की ये बंजर धरती सोना उगलेगी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अंग्रेजों के वक्त भी इस जगह खुदाई हुई थी। लेकिन तब अत्याधुनिक मशीनें न होने के चलते ज्यादा खुदाई नहीं हो पाई थी।

और तब अंग्रेज अपने साथ चमकीले पत्थरों के टुकड़े ले गए थे। अब भूवैज्ञानिक लेंस और दूरबीन की मदद से इन्हीं चमकीले पत्थरों का अध्ययन कर रहे हैं।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें