आरा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां शुक्रवार की सुबह आरा-पटना मुख्यमार्ग एनएच-30 पर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व वार्ड पार्षद महेंद्र सिंह के बेटे शशि कुमार सिंह उर्फ विक्की की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे 42 वर्षीय शशि कुमार सिंह उर्फ विक्की ठेकेदारी का काम करते थे। जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए थे। कायमनगर गीधा स्थित अपने गोदाम के पास गया हुआ था। सुबह 11 बजे घर लौटने के दौरान उसे अपराधियों ने गोलियों से भून दिया।
जानकारी के अनुसार, शशि जैन कॉलेज गेट स्थित कनकपुरी मोहल्ले में रहते थे। शुक्रवार की सुबह वो अपनी बुलेट बाइक से आरा-पटना रोड पर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शूटर्स ने इस हत्या की इस घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से आरा में एक बार फिर से हड़कंप की स्थिति मच गई है। हत्या के कारणों की तलाश में पुलिस जुट गई है। वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।