back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा में सड़क पार कर रहे वृद्ध की बाइक के धक्के से मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा। सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में मोटरसाइकिल के धक्के से एक वृद्ध की मौत शनिवार को हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र राय के 70 वर्षीय पुत्र केदार प्रसाद के रूप में की गई है। सड़क पार करते समय मकसूदपुर में अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने वृद्ध को धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची खैरा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के कारण मृत केदार प्रसाद  के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इस मामले में केदार प्रसाद के पुत्र के बयान पर खैरा थाने में बाइक सवार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। बताया जाता है कि केदार प्रसाद अपने घर के पास सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें कुचल दिया। सङक दुर्घटना का कारण अनियंत्रित तथा लापरवाहीपूर्ण तरीके से मोटरसाइकिल चलाना बताया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रहीहै।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें