Muzaffarpur News | Supercop Shivdeep Lande | फुल एक्शन में शिवदीप लांडे, 2-2 अपराधियों का एनकाउंटर, बड़ी खलबली है …जहां तिरहुत रेंज के आईजी और बिहार के सिंघम नाम से मशहूर सुपरकॉप शिवदीप वामनराव लांडे इन दिनों फुल एक्शन में हैं। शिवदीप लांडे ने 2-2 एनकाउंटर कर दिया है। इससे अपराधियों के बीच खलबली मच गई है। जहां,बिहार में क्राइम करने वालोंं की अब खैर नहीं है।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने #PahalgamTerroristAttack पर कहा —
View this post on Instagram
Muzaffarpur News | Supercop Shivdeep Lande | यूपी स्टाइल में अब बिहार के अपराधियों की नाक में दम
बिहार पुलिस भी अब यूपी स्टाइल में अपराधियों की नाक में दम करने में जुट गई है। अब बदमाशों को उन्हीं के अंदाज में जवाब देने के इरादे से तिरहुत रेंज के आईजी और बिहार के सिंघम नाम से मशहूर सुपरकॉप शिवदीप वामनराव लांडे ने कमर कस ली है। उन्होंने पिछले तीन दिनों में ही 2 एनकाउंटर कर अपराधियों के बीच खलबली मचा दी है।
Muzaffarpur News | Supercop Shivdeep Lande | एसटीएफ मुजफ्फरपुर की ओर से साहेबगंज से पकड़े गए दो आरोपियों को
बताया जाता है कि एसटीएफ मुजफ्फरपुर की ओर से साहेबगंज से पकड़े गए दो आरोपियों को साहेबगंज पुलिस की अभिरक्षा में मंगलवार को रखा गया था। बुधवार को सुबह चौकीदार प्रमोद कुमार भलुई और अरविंद कुमार देवधरा ने दोनों आरोपियों को शौचालय ले गये।
Muzaffarpur News | Supercop Shivdeep Lande | पहले विक्की को शौचालय ले जाया गया फिर उसे हाजत में बंद कर दिया
पहले विक्की को शौचालय ले जाया गया फिर उसे हाजत में बंद कर दिया। उसके बाद विवेक को शौचालय ले जाया गया। जब उसे हाजत के पास लाया गया तब हथकड़ी खोलकर हाजत में बंद करने लगा तब भीतर से विक्की ने प्रमोद को धक्का दिया उसके बाद विवेक और विक्की दोनों मंदिर परिसर के बगल से चहारदीवारी फांद कर भाग गए।
Muzaffarpur News | Supercop Shivdeep Lande | हाजत से दो आरोपी के भाग जाने की सूचना पर
हाजत से दो आरोपी के भाग जाने की सूचना पर साहेबगंज जिला तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन साहेबगंज पहुंचे और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी शुरू की। वही शाम 6 बजे चकिया के समीप पुलिस के साथ मुठभेड़ में फरार विवेक कुमार राय पिता रामप्रवेश राय को गोली लगने की सूचना मिली।
Muzaffarpur News | Supercop Shivdeep Lande | पुलिस अभिरक्षा में एंबुलेंस में मेडिकल में इलाज के लिए भेजा
शाम में एसडीपीओ की देखरेख में घायल आरोपी का प्राथमिक उपचार सीएचसी साहेबगंज में हुआ। आरोपी के दाहिने पैर के ढेहुना के नीचे मांस में एक गोली लगने की पुष्टि हुई। इसके बाद घायल को पुलिस अभिरक्षा में एंबुलेंस में मेडिकल में इलाज के लिए भेजा गया।
Muzaffarpur News | Supercop Shivdeep Lande | मुजफ्फरपुर जिला के टॉप 10 अपराधी विवेक कुमार
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिला के टॉप 10 अपराधी विवेक कुमार पिता राम प्रवेश राय सा0 ईशा छपरा थाना साहेबगंज एवं बिक्की कुमार पिता संतोष चौधरी सा0 मोरहर थाना साहेबगंज को बिना नम्बर के अपाची मोटरसाइकिल के साथ साहेबगंज बाजार से गिरफ्तार किया गया था।
Muzaffarpur News | Supercop Shivdeep Lande | तलाशी के क्रम में विक्की के पास एक लोडेड
तलाशी के क्रम में विक्की के पास एक लोडेड देसी सेमी ओटोमेटिक पिस्टल जिसके मैगजीन में 7.65 बोर के दो जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन बरामद हुआ था। दोनों आरोपी को साहेबगंज थाना कांड संख्या 270/ 23 दिनांक 22 /6/23 धारा 399/ 420/413/414 आईपीसी तथा 25 (1-b )a 26/35 आर्म्स एक्ट में वांछित था, को जो साहेबगंज पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। बुधवार को सुबह थाना परिसर से दोनों आरोपी फरार हो गए थे। जिसमें से एक पकड़ा गया जबकि विक्की अभी भी फरार है।