back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

कोचिंग संचालक और भोजपुरी गानों का एल्बम बनाने वाले युवक की घर में गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

गया से एक बड़ी खबर है जहां एक कोचिंग संचालक और भोजपुरी गानों का एल्बम बनाने वाले युवक 23 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात मानपुर-बुनियादगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर महादलित टोला का है जहां अपराधियों ने  कोचिंग संचालक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

स्थानीयों ने बताया कि छज्जा के सहारे छत पर चढ़कर अपराधियों ने नजदीक से दो गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, बगल में सो रही मां और बहन जब तक कुछ समझती, अपराधी फरार हो गए थे।

- Advertisement -

कुंदन कुमार बीएड करने के बाद पिछले कुछ महीनों से पार्टनरशिप में कोचिंग चला रह था। अपराधियों ने उसे गोली क्यों मारी इस बात का कोई खुलासा नहीं हो  पाया है। स्थानीयों और परिवार के लोगों ने अब तक किसी पर आशंका नहीं जताई है। मुफस्सिल थाना की पुलिस और वजीरगंज डीएसपी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: गयाजी को 744 करोड़ और नीतीश-सम्राट का 'राजनीतिक कंधा', क्या है बिहार पॉलिटिक्स का नया समीकरण?

मृतक कुंदन कुमार कोचिंग चलाने के साथ-साथ भोजपुरी गानों का एल्बम बनाने का काम भी करता था। स्थानीयों की आशंका है कि इसी काम से संबंधित विवाद में कुंदन कि गोली मारकर हत्या की गयी है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दमदार Samsung Galaxy M17e 5G: 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M17e 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट हमेशा से ही प्रतिस्पर्धा...

Nalanda News: घूस लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं BPRO अनुष्का, नीतीश के गृह जिले में भ्रष्टाचार पर निगरानी का बड़ा प्रहार

Nalanda News: जब सरकारी कुर्सी पर बैठे लोग ही व्यवस्था को खोखला करने लगें,...

भारत में लॉन्च हुई लग्जरी Lexus ES 500e सेडान, BMW और Audi को देगी कड़ी टक्कर

Lexus ES 500e: भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में हलचल मचाने के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें