मई,20,2024
spot_img

सुपौल में होने वाला था दरवाजे पर सत्संग, पहुंच गए हमलावर, एक ही परिवार के सात लोगों को मारी गोली

spot_img
spot_img
spot_img

सुपौल के छातापुर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां जमीनी विवाद में सात लोगों को गोली मार दी गई है। मामला, थाना के राजेश्वरी ओपी स्थित राजेश्वरी पूर्वी पंचायत की है। यहां, रविवार की सुबह जमीनी विवाद एक परिवार के सात लोग गोली लगने से जख्मी हो गए हैं। इसमें एक वृद्ध महिला, दो बच्चे समेत सात लोग 65 वर्षीय बेचनी देवी, 35 वर्षीय अमरेन्द्र कुमार, 9 वर्षीय वर्षा, 7 वर्षीय रिषभ,65 वर्षीय रघुनंदन यादव, 38 वर्षीय विनोद सहित लक्ष्मण शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, रेफर बेचनी देवी के पुत्र ने विजय यादव ने बताया कि आज दरवाजे पर सुबह आठ बजे से सत्संग का अयोजन होने वाला था जिसको लेकर घर के लोग व्यस्त थे,तभी घर के पीछे से अचानक गोलियों की आवाज़ आई तो आवाज़ की तरफ भागे तो देखा कि मां ,पिता, भाई सहित भतीजा भतीजी को गोली लगी है। मनोज सिंह गोली चला रहे थे, साथ ही अनोज सिंह, राजू सिंह सहित उनके आदमी के हाथों में भी हाथियार थे।

घटना बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिऐ पीएचसी भेजा। वहीं, गोलियों की आवाज़ सुनकर लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Nawada News| उल्टी और दस्त...Diarrhea का कहर, महिला की मौत, 40 से अधिक आक्रांत

ओपी अध्यक्ष बैजू कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर घटना घटी है। घायलों में गंभीर रूप से जख्मी बेचनी देवी और अमरेन्द्र को बेहतर इलाज़ के लिऐ डॉक्टर ने पीएचसी से रेफर किया है। घटना को लेकर परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। घटना की जांचकर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें