back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

सीतामढ़ी जा रहे सीएसपी संचालक को अपराधियों ने गिराया…मारी दो गोली…बैग लूटे…फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी से बड़ी खबर है जहां जिले के बथनाहा थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने इंडियन बैंक के बथनाहा नरसिंह पुस्तकालय के सीएसपी संचालक थाना क्षेत्र के बथनाहा वार्ड न 6 निवासी राम लखन साह के पुत्र विजय कुमार को गोली मार दी। विजय की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

तत्काल जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जख्मी संचालक को बथनाहा पीएचसी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार विजय आज सुबह बैंक जाने के लिए सीतामढ़ी की ओर निकले। थाना से कुछ दूर बढ़ते ही पुल के निकट तीन बाइक सवार अपराधियों ने बगल में आकर धक्का देकर गिरा दिया। फिर पहले पिस्टल के बट से सिर पर मारा, बाद में जांघ में गोली मार दी।

- Advertisement -

गिरे हुए स्थिति में उसका बैग छीन लिया। परंतु बैग में कुछ नहीं मिलने पर बैग फेंक कर वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

प्रेम संबंधों में नवचेतना का संचार: Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: आज दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार के पावन दिवस पर,...

आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी के शुभ योग और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: पवित्रता और पुण्य के इस पावन दिन पर, जब प्रकृति भी...

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें