spot_img

सीतामढ़ी के नानपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान भारी बवाल, भिड़ी पुलिस-पब्लिक, पथराव और हवाई फायरिंग, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी जिले में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई। इसमें जेएसआई सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

निशानदेही पर हो रही असामाजिक तत्वों की पहचान

जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल पर भीड़ को उकसाने के आरोप में 11 लोगों को हिरासत में लिया है। इनकी निशानदेही पर असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने बिना वजह युवकों पर बल प्रयोग किया। इससे भीड़ उग्र हो गई और पुलिस के साथ झड़प हुई। इसके बाद पथराव किया गया। बचाव में पुलिस ने हवाई फायरिंग की।

- Advertisement -

स्थानीय अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में विसर्जन के दौरान पुलिस ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करवाते हुए लोगों को जुलूस निकालने से मना किया।

पुलिस ने प्रतिमा को घुमाने से भी रोका। इसके बाद जुलूस में शामिल लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने अपनी जान बचाने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग की। हालांकि पुलिस ने गोली चलाने की पुष्टि नहीं की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...