spot_img

सीतामढ़ी से पुपरी बारात आने के दौरान भीषण हादसा: 20 फीट नीचे खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -

बिहार के सीतामढ़ी में सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। वही दो गंभीर रूप से जख्मी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच-77 स्थित बरियारपुर ईदगाह वाली पोखर के पास की है। जहां रविवार की देर रात कार हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अन्य दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवकों को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियाणा नंबर की कार से यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार यह कार हाइवे से 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी का हुलिया देखने से लग रहा था कि शादी समारोह के लिए इसपर बराती सवार थे। यह कार पुपरी के केशवपुर से सोनबरसा के लौकहर में शादी समारोह में जा रही थी। हाइवे पर ईदगाह वाले पोखर के समीप यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें:  प्रशांत किशोर की सुनैत्रा पवार से मुलाकात: महाराष्ट्र की राजनीति में नई बिहारी पॉलिटिक्स 'भाई जैसा'

मृतक की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के केशपुर निवासी अभिषेक कुमार और विनय कुमार राय के रूप मे की गई है। जख़्मियो में उसी गांव के अर्जुन कुमार, गोपाल कुमार के रूप मे की गई है। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन मे जुट गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार सभी लोग निजी कार से पुपरी के केशपुर पूरा गांव से अरुण कापर के पुत्र की बारात में सोनबरसा थाना क्षेत्र के लोहखर गांव जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण बरियारपुर ईदगाह वाली पोखड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे मे जा गिरी।

जहां मौके पर ही अभिषेक और विनय की मौत हो गई।दो अन्य जख्मी हो गए। नगर थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की जख़्मियों का इलाज सदर अस्पताल मे कराया जा रहा है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...